Mainpuri News : भारतीय किसान यूनियन की समीक्षा बैठक में 45 नए पदाधिकारी संगठन में हुए शामिल

Mainpuri News : भारतीय किसान यूनियन की समीक्षा बैठक में 45 नए पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर संगठन में शामिल किया गया।

Report :  Praveen Pandey
Published By :  Shraddha
Update: 2021-06-18 13:58 GMT

45 नए पदाधिकारी संगठन में हुए शामिल

Mainpuri News : भारतीय किसान यूनियन (Indian Farmer Union) की समीक्षा बैठक में 45 नए पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र (Nomination letter) देकर संगठन में शामिल किया गया तथा उन्हें संगठन की नीतियों के बारे में समझाया गया।

शुक्रवार को किसान की समीक्षा व कामकाजी बैठक क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी संगठन के जिला उपाध्यक्ष रणवीर सिंह यादव के आवास पर हुई। सर्वप्रथम सभी मेहमानों का फूलमालाओं से स्वागत सम्मान किया गया। तत्पश्चात बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनुरूद्ध दुबे ने कहा कि संगठन को प्रदेश का सबसे अनुशासित तथा मजबूत संगठन बनाने के लिए उन्होंने कमर कस ली है।

जनपद के किसानों के साथ अब अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। उन्हें जनपद की कमान कुछ देरी से मिली इसका फायदा सरकारी खरीद केन्द्रों ने जमकर उठाया। हर केन्द्र से किसानों द्वारा शिकायत मिली कि उनका गेहूं नहीं खरीदा गया और उन्हें काफी परेशान किया गया।

खरीद केन्द्रों पर किसानों को दस और बारह दिनों तक इंतजार कराया गया उसके बाद भी उनके गेहूं नहीं खरीदे गए। एफसीआई खरीद केन्द्र पर मौजूद दलालों ने जमकर बिचैलियों के गेहूं खरीदे जबकि किसान उनका मुंह ताकते ही रह गए। उन्होंने कहा कि सोमवार को वह डीएम से मिलकर हर केन्द्र पर हुई खरीद की जांच की मांग करेंगे। यदि उनकी मांग निश्चित समय तक न मानी गई तो वह तहसील परिसर में अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठ जायेंगे।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि देश में किसान सबसे ज्यादा भोली जाति होती है। उस पर किये अत्याचार को ईश्वर भी माफ नहीं करेगा। मौजूद किसानों ने सभी पदाधिकारियों का कन्धे से कन्धा मिलाकर साथ देने का वायदा किया। प्रदेश महामंत्री इन्द्र विक्रम चैहान ने कहा कि सरकारी खरीद केन्द्रों से भ्रष्टाचार की लड़ाई जारी रहेगी साथ ही अब अगली लड़ाई बैंकों में केसीसी के लिए किसानों के साथ कमीशनखोरी को रोकने की होगी।

उन्होंने कहा बैंकों में दलाल हावी है। केसीसी के समय दलाल किसानों से परसन्टेज तय कर कर्ज दिलाते हैं। यह अब नहीं चलने बाला। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री इन्द्र विक्रम सिंह चैहान ने की तथा संचालन मण्डल अध्यक्ष शिवाकान्त दुबे तथा तहसील अध्यक्ष उमेश चन्द्र शर्मा ने किया।

Tags:    

Similar News