LDA ने की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई, आठ कर्मचारियों को नौकरी से किया बर्खास्त

एलडीए के कर्मचारी सालों से प्राधिकरण नहीं आ रहे थे। लेकिन उनके खिलाफ अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। कार्यालय ना आने की वजह से सिर्फ उनका वेतन रोका दिया गया, लेकिन नौकरी से हटाया नहीं गया था।

Update: 2021-03-23 14:35 GMT
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) अपने 8 कर्मचारियों के खिलाफ मंगलवार को कड़ी कार्रवाई। यह कर्मचारी लंब समय से गायब थे।

लखनऊ: लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) अपने 8 कर्मचारियों के खिलाफ मंगलवार को कड़ी कार्रवाई। यह कर्मचारी लंब समय से गायब थे। अब इन सभी नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।। इन कर्मचारियों में कई 16 साल से गायब थे तो कई 2 साल से।

एलडीए के कर्मचारी सालों से प्राधिकरण नहीं आ रहे थे। लेकिन उनके खिलाफ अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। कार्यालय ना आने की वजह से सिर्फ उनका वेतन रोका दिया गया, लेकिन नौकरी से हटाया नहीं गया था।

एलडीए उपाध्यक्ष अभिषेक प्रकाश ने इन सभी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, इनमें कई कर्मचारी पहले से ही दूसरी जगह नौकरी कर रहे थे, लेकिन यहां उनको नौकरी से हटाया नहीं गया था। अब एलडीए ने इन कर्मचारियों कार्यमुक्त कर दिया है।

ये भी पढ़ें...गोंडा के राम शब्द चौधरी 66 साल से सुना रहे आल्हा-ऊदल के वीरता की कहानी

एनडीएम उपाध्यक्ष अभिषेक प्रकाश ने जानकारी देते हुए कहा कि 8 कर्मचारी लंबे समय से गायब चल रहे थे जिन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। यह सभी काफी समय से गायब थे। लेकिन पहले कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब इनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News