Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, दो वाहनों के बीच टक्कर, पांच लोगों की मौत

Yamuna Expressway Accident: हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। जबकि तीन जख्मी हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2023-10-21 05:17 GMT

Yamuna Expressway Accident  (photo: social media )

Yamuna Expressway Accident: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा स्थित यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक वैन को तेज रफ्तार में आ रहे अन्य वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। जबकि तीन जख्मी हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

हादसा शुक्रवार देर रात करीब एक बजे जेवर इलाके में हुआ। आगे चल रही एक वैन को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें से पांच ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद यमुना एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम लग गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर एंबुलेंस के साथ पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। सबसे पहले वैन में से तीन जीवित बच्चे घायल बच्चों को बाहर निकाला गया। उन्हें फौरन एंबुलेंस के जरिए जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने पांचों शवों को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, एक्सप्रेस वे से क्षतिग्रस्त वैन को हटाकर देर रात ही यातायात बहाल कर दिया गया।

मृतकों की हुई शिनाख्त

पुलिस ने बताया कि वैन में सवार सभी दिल्ली से झारखंड जा रहे थे। मृतकों की शिनाख्त 38 वर्षीय उपेंद्र, 36 वर्षीय बिजेंद्र, 30 वर्षीय कांति देवी, 12 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई चारों मूल रूप से झारखंड के पलामू जिला के रहने वाले हैं लेकिन यहां साउथ दिल्ली के जेजे कॉलोनी में रहते थे। वहीं, मृतकों में शामिल 45 वर्षीय सुरेश दिल्ली के ही निवासी बताए रहे हैं। घायलों की पहचान 10 वर्षीय आर्यन, आठ वर्षीय आयुष और 16 वर्षीय सूरज के रूप में हुई है। तीनों जेजे कॉलोनी के ही रहने वाले हैं। 

Tags:    

Similar News