जालसाज चढ़ा पुलिस के हत्थे, धर्म बदलकर करता था लड़कियों को फंसाने का काम

धर्म परिवर्तन कर मासूम लड़कियों को अपने जाल में फंसाने वाले एक शख्स को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जालसाज नाम और धर्म बदलकर शिवपुर इलाके में काफी दि

Update:2018-01-02 20:01 IST
जालसाज चढ़ा पुलिस के हत्थे, धर्म बदलकर करता था लड़कियों को फंसाने का काम

वाराणसी। धर्म परिवर्तन कर मासूम लड़कियों को अपने जाल में फंसाने वाले एक शख्स को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जालसाज नाम और धर्म बदलकर शिवपुर इलाके में काफी दिनों से रह रहा था। खुद को बैंक मैनेजर बताने वाले इस शख्स ने कई लड़कियों को भी अपने जाल में फंसाया था। पुलिस ने उसके पास से तलाशी में दर्जनों आईकार्ड,एसबीआई बैंक के मैनेजर का एक फर्जी आईकार्ड,एक लैपटाप, तीन मोबाइल, 1.71 लाख रुपये नगदी,सोने की चैन समेत दूसरे सामान बरामद किया है। शिवपुर पुलिस ने आईपीसी की धारा 417, 419,420,467,468 471 के तहत मुकदमा कायम करते हुए जालसाज को जेल भेज दिया।

धर्म परिवर्तन कर लड़कियों को फंसाता था जाल में

आरम्भिक जांच में पचा चला कि सेंट्रल जेल रोड पर स्थित सुभद्रा नगर कालोनी में अविनाश कुमार सिंह नाम से रहने वालाशख्स वास्तव में भागलपुर निवासी कामरान रजा है। कामरान एक शातिर जालसाज है जो निरीह लोगो को बैंक में नौकरी और कर्ज दिलाने के नाम पर मोटी रकम वसूलता है। धर्म बदलकर उसने एक हिन्दू लड़की से भी शादी कर ली। यही नहीं उसने चार अन्य लड़कियों को भी झांसे में ले रखा था। इन सभी लड़कियों से वह शादी का वादा करके संबंध बनाता था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने कबूल किया किया कि वह 31 लाख से अधिक की वसूली कर चुका है। मंगलवार को भी वह पांच लाख की वसूली की नीयत से घर से निकला था लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पत्नी और प्रेमिकाओं ने उसकी हकीकत जानी तो सिर पीट लिया। उन्हें भी नहीं पता था कि यह दूसरे धर्म का है और बैक मैनेजर के बदले जालसाजी करने वाला है।

Tags:    

Similar News