UP News: मनोज कुमार सिंह बने UP के नए मुुख्य सचिव, दुर्गा शंकर मिश्र को नहीं मिला सेवा विस्तार

UP News: मनोज कुमार सिंह 1988 बैच के आईएएस अफसर हैं। सिंह के पास मौजूदा समय में कई अहम विभागों की जिम्मेदारी है। शासन की कई योजनाओं को जमीन पर उतारने में उन्होने अहम भूमिका निभायी है।

Newstrack :  Network
Update: 2024-06-30 04:53 GMT

UP News: उत्तर प्रदेश को आज नया मुख्य सचिव मिल गया है। 1988 बैच के आईएएस अफसर मनोज कुमार सिंह को यूपी का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव पद का कार्यभार आज यानि रविवार दोपहर को ग्रहण करेंगे। मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव और IIDC दोनों होंगें। इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल आज यानि 30 जून को कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उम्मीद जतायी जा रही थी कि उन्हे चौथी बार सोवा विस्तार मिलेगा, हालांकि उनको सेवा विस्तार नहीं मिला। 

 कौन हैं मनोज कुमार सिंह ? (Who is Manoj Kumar Singh)

मनोज कुमार सिंह 1988 बैच के आईएएस अफसर हैं। सिंह के पास मौजूदा समय में कई अहम विभागों की जिम्मेदारी है। शासन की कई योजनाओं को जमीन पर उतारने में उन्होने अहम भूमिका निभायी है। इस समय में उनके पास आईआईडीसी, एपीसी और अपर मुख्य सचिव पंचायती राज, सीईओ यूपीडा जैसे कई अहम पदों की जिम्मेदारी है। इन सभी जिम्मेदारियों के अलावा मनोज कुमार सिंह को आज यानि रविवार को उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।  मनोज कुमार सिंह जुलाई, 2025 में सेवानिवृत्त होंगे। 

दुर्गा शंकर मिश्र को नहीं मिला चौथा सेवाविस्तार

दुर्गा शंकर मिश्र वर्ष 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। दिसंबर 2021 में सेवानिवृत्त होने से ठीक पहले उन्हें सेवा विस्तार देते हुए उत्तर प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया था। इसके बाद दिसंबर 2022 में उन्हें दोबारा एक साल का सेवा विस्तार मिला। दिसंबर 2023 में जब उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा था, तब भी उन्हें लोकसभा चुनावों के मद्देनजर छह माह का सेवा विस्तार दिया गया था, वह कार्यकाल आज आज खत्म हो रहा है। कयास लगाए जा रहे थे कि मिश्र को चौथी बार भी सेवा विस्तार मिलेगा, हालांकि ऐसा नहीं हुआ। 

Tags:    

Similar News