'कई बड़े आयोजन होते हैं, लेकिन हमें नहीं’…, भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बोले अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav: हाल ही में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप दिया। राज्य की 80 लोकसभा सीटों पर इंडिया एलायंस के तहत सपा ने कांग्रेस को 11 सीटें दी हैं। पिछले हफ्ते अखिलेश यादव ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 16 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा की थी।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-02-04 06:13 GMT

Akhilesh Yadav (सोशल मीडिया) 

Akhilesh Yadav:  इंडिया ब्लॉक के नेता एवं समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने राहुल गांधी द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों से निकाली जा रही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर तंज सकते हुए अपना दुख बयां किया। अखिलेश यादव ने कहा कि कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, लेकिन हमें आमंत्रित नहीं किया जाता है। आपने आप क्या मांगे निमंत्रण?

‘खुद निमंत्रण मांगना ठीक नहीं’

दरअसल, मीडिया कर्मियों ने अखिलेश यावद से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर शामिल होने पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि कटाक्ष करते हुए कहा कि जब कोई बड़े कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं, तो हमें आमंत्रित नहीं मिलते हैं। अपने आप निमंत्रण मांगना ठीक नहीं है। फिर मीडिया कर्मियों ने यह पूछ लिया कि आपको राम मंदिर का निमंत्रण मिलता था, तो अखिलेश ने कहा कि जब उन लोगों ने सीएम आवास को गंगाजल से धोया, तब सुनने में आए कि निमंत्रण दे दो। अखिलेश यादव ने रविवार को मीडिया से बात की।

रामलला के दर्शन पर अखिलेश ने यह कहा

अयोध्या में राम मंदिर दर्शन करने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सब कुछ समय के साथ होता है। जब प्रभु श्रीराम मुझे बुलाएंगे तो दर्शन के लिए जाएंगे। अब यह भगवान ही जानते हैं कि वह दर्शन के लिए कब बुलाएंगे।

यूपी में कांग्रेस के लिए छोड़ी सपा ने इतनी सीटें

हाल ही में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप दिया। राज्य की 80 लोकसभा सीटों पर इंडिया एलायंस के तहत सपा ने कांग्रेस को 11 सीटें दी हैं। वहीं, पिछले हफ्ते अखिलेश यादव ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 16 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा की थी। वर्तमान सांसद डिंपल यादव को मैनपुरी से मैदान में उतारा गया है, जबकि पार्टी सांसद शफीकुर रहमान बर्क संभल से चुनाव लड़ेंगे। सपा ने फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र से भी अवधेश प्रसाद को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो अयोध्या जिले को कवर करता है। वर्तमान में, नौ बार विधायक रहे प्रसाद यूपी विधानसभा में मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सपा जल्द ही और प्रत्याशी घोषित करेगी।

झारखंड में राहुल गांधी का तीसरा दिन

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने जमीन पर अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए पूरे भारत में भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की है। यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कर रहे हैं। 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' रविवार को धनबाद से फिर शुरू हुई. झारखंड में राहुल गांधी की यात्रा का आज तीसरा दिन है.

जानिए कितने किमी की है यह यात्रा

इसके बाद यह बोकारो स्टील सिटी की ओर बढ़ेगी। बोकारो में शुभारंभ विराम के बाद दोपहर करीब दो बजे जेना मोड़ से यात्रा फिर शुरू होगी। रविवार को गांधी का रात्रि विश्राम रामगढ जिले में निर्धारित है। यात्रा दो चरणों में आठ दिनों में राज्य के 13 जिलों को कवर करते हुए 804 किमी की यात्रा करेगी। कुल मिलाकर 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 67 दिनों में 15 राज्यों के 110 जिलों से गुजरते 6,713 किमी को कवर करेगी। यह यात्रा 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

Tags:    

Similar News