Mathura Fire Case: वृंदावन गार्डेन में भीषण आग, बुरी तरह झुलसे 2 कर्मचारियों की मौत

Mathura Fire News: मथुरा के रामकृष्ण मिशन अस्पताल के पास बसेरा ग्रुप का वृंदावन गार्डेन नाम से होटल है। जिसमें बृहस्पतिवार के तड़के आग लग गई।

Newstrack :  Network
Update: 2022-11-03 03:14 GMT

वृंदावन गार्डेन में भीषण आग (photo: social media )

Mathura Fire Case Update: मथुरा के वृंदावन गार्डेन में आग लगी। बसेरा ग्रुप के वृंदावन गार्डन होटल में लगी आग। दो कर्मचारी बुरी तरह झुलसे। होटल में मची भगदड़। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू आपरेशन जारी। दोनों कर्मचारियों को अस्पताल पहुंचाया गया। 

जानकारी के मुताबिक मथुरा के रामकृष्ण मिशन अस्पताल के पास बसेरा ग्रुप का वृंदावन गार्डेन नाम से होटल है। जिसमें बृहस्पतिवार के तड़के आग लग गई। आग देखकर होटल में भगदड़ मच गई। घटना के समय अधिकांश लोग सोए हुए थे। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। राहत और बचाव कार्य शुरू करा दिया गया है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं। फिलहाल सही जानकारी नहीं मिल सकी है कि होटल में कुल कितने लगे फंसे हुए हैं।

वृंदावन गार्डेन में भीषण आग (photo: social media )

आग लगने से घायल हुए जो तीन लोग अस्पताल भेजे गए थे उसमें दो की मौत हो गई है। तीसरे की गंभीर हालत देखते हुए आगरा रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि आग लगने के समय पूरा होटल बुक था। लखनऊ में हुई रेवाना होटल त्रासदी के बाद यह दूसरी बड़ी घटना है।

ताजा अपडेट होटल से अबतक चार लोग बाहर निकाले गए हैं। दो कर्मचारियों की मौत हो गई है। दो की हालत गंभीर है। एक आगरा मेडिकल कालेज के लिए रेफर हुआ है। मथुरा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया है कि वृंदावन थाना क्षेत्र के बसेरा ग्रुप के होटल में सुबह करीब 4:30 बजे आग की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि पहले मंजिल (होटल के) पर स्टोर रूम में आग लगी है। आग में 2 लोग झुलसे हैं, उन्हें अस्पताल भेजा गया है। आग पर काबू पा लिया गया है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दावा किया गया है कि सभी गेस्ट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। चार कर्मचारी आग की लपटों में बुरी तरह फंसे थे। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। लेकिन दो कर्मचारियों को नहीं बचाया जा सका उनकी मौत हो गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट सर्किट से लगी होगी।

होटल में भागवत का आय़ोजन हो रहा था। इसलिए होटल के सभी कमरे बुक थे। होटल के चार कर्मचारी स्टोर रुम में सो रहे थे। जिनमें दो की धुएं के कारण दम घुटने से मौत हो गई है। एसपी सिटी सहित आला अफसऱ मौके पर मौजूद हैं।

Tags:    

Similar News