Mathura: स्वतंत्रता दिवस पर शिवभक्तों ने निकाली तिरंगा यात्रा, कारागार मंत्री सहित प्रशासनिक अधिकारी हुए शामिल

Mathura: शिवभक्तों ने तिरंगा यात्रा निकाली व देशभक्ति गीत गाते हुये स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर प्रदेश कारागार मंत्री व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुये।

Report :  Nitin Gautam
Update: 2022-08-15 13:59 GMT

Mathura: स्वतंत्रता दिवस पर शिवभक्तों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Mathura: आजादी के अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के अन्र्तगत वृन्दावन में भगवद् भक्ति के साथ देश भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां जैंत स्थित मेरो ब्रज कथा पाण्डाल में 38 दिनों से शिव आराधना कर रहे श्रद्धालुओं ने तिरंगा यात्रा निकाली तथा देशभक्ति गीत गाते हुये स्वतंत्रता दिवस मनाया। आयोजन में प्रदेश कारागार मंत्री एवं जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुये।

इन जगहों से गुजरी विशाल तिरंगा यात्रा

यात्रा में प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति (Prison Minister Dharamvir Prajapati) एवं कथा प्रवक्ता देवकीनंदन महाराज के साथ सैकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी, होमगार्ड के जवान और श्रद्धालु हाथों में तिरंगा लिये भारत माता के जयकारे लगाते नजर आये। नेशनल हाईवे 19, जैंत से शुरू हुई विशाल तिरंगा यात्रा का प्रियाकान्तजू मंदिर पर समापन हुआ। यात्रा के दौरान राहगीर भी देशभक्ति के तरानों पर झूमते हुये इसमें शामिल हो गये।

75 फीट की ऊंचाई पर फहराया गया तिरंगा

इससे पूर्व सोमवार प्रात आयोजन स्थल पर 75 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम में होमगार्ड एवं कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति तथा देवकीनंदन महाराज को पुलिस के जवानों ने 'गार्ड ऑफ ऑनर' की सलामी दी। जिलाधिकारी मथुरा नवनीत सिंह चहल, एसएसपी अभिषेक यादव, जिला जेल अधिक्षक ब्रजेश कुमार एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के साथ श्रद्धालुओं ने राष्ट्रगान किया ।

देश की पहली बार ऐसा एतिहासिक आजादी के उत्सव का आयोजन: कारागार मंत्री

यात्रा में बोलते हुये कारागार मंत्री ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुये कहा कि देश की आजादी में पहली बार ऐसा एतिहासिक आजादी के उत्सव का आयोजन हुआ है। उन्होंने कहा कि इतिहास में बहुत सी बातें छुपायी गयीं थीं जो अब सामने आ रही हैं। देवकीनंदन महाराज ने कहा कि सरकार के प्रयासों से देश के सभी नागरिक और अमृत उत्सव मना रहे हैं। धर्म से जुड़े लोगों की जिम्मेदारी है कि हम लोगों को कृष्णभक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का भी पाठ पढ़ायें।

इस मौके पर ये रहे मौजूद

आयोजन में विश्व शांति सेवा चैरीटेबल ट्रस्ट सचिव विजय शर्मा, प्रबंधक गजेन्द्र सिंह, राजीव कुमार, सीओ सदर प्रवीन मलिक, थाना जैंत प्रभारी मनोज कुमार, गौरव वर्मा, सुधीर वर्मा, विष्णु शर्मा आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News