BJP पार्षद को मारी गोली, कार में मिला शव, मेरठ में हड़कंप

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नगर निगम के वार्ड 40 से भाजपा पार्षद मिंटू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Report :  Sushil Kumar
Published By :  Ashiki
Update: 2021-04-15 11:24 GMT

भाजपा पार्षद मिंटू उर्फ मनीष (File

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नगर निगम के वार्ड 40 से भाजपा पार्षद मिंटू उर्फ मनीष (38) की गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिंटू की लाश गुरुवार सुबह कंकरखेड़ा क्षेत्र में कार में मिली मृतक के हाथ में 315 बोर का तमंचा था। सूचना पर भाजपाई और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्ट्या पार्षद की मौत को आत्महत्या माना जा रहा है। जिसके बाद पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच पड़ताल में जुटी है।

कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने बताया कि पावली खुर्द गांव के जंगल में एक क्रेटा कार चालू हालत में देर रात से संदिग्ध अवस्था में खड़ी हुई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर छानबीन की। एक व्यक्ति की लाश क्रेटा कार में ड्राइवर सीट पर थी। उसको गोली लगी हुई थी। मौके पर ही एक तमंचा पड़ा हुआ था। कार से शराब की बोतल और खाली गिलास भी बरामद हुआ। जिसे यह प्रतीत हुआ कि युवक ने मरने से पहले शराब का सेवन किया था। करीब रात 1:30 से 2:00 बजे के आसपास की घटना है।

मौत से पहले रिश्तेदार को भेजा था ऑडियो मैसेज

मृतक की जेब से एक मोबाइल बरामद हुआ। उसकी छानबीन की गई तो पता चला कि रात करीब 12:30 बजे उसने अपने रिश्तेदार को एक ऑडियो मैसेज भेजा था। इसमें वह कह रहा है कि मैं किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं रहा। मिंटू परिवार सहित कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी फेज-वन में रहते थे। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर के अनुसार फॉरेंसिक टीम बारीकी से जांच कर रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

कंकरखेड़ा के हाईवे स्थित ब्लैक पेपर एक्सीडेंट मिंटू उर्फ मनीष पार्षद का है। करीब तीन साल पहले रेस्टोरेंट में वर्दी पहने एक दरोगा अपनी अधिवक्ता महिला मित्र के साथ गए थे। जहां नशे में दरोगा और महिला मित्र ने स्टाफ के साथ बदसलूकी की थी। पार्षद मिंटू उर्फ मनीष ने बीच-बचाव किया तो दोनों पक्षों में टकराव हो गया था। जिसके बाद पार्षद से पार्षद सुर्खियों में आए थे।

Tags:    

Similar News