Meerut News: बाढ़ के बाद दुश्वारियां बरकरार, डीएम ने किया मवाना हस्तिनापुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ के हस्तिनापुर के खादर क्षेत्र की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं। शनिवार को गंगा नदी के जलस्तर में कमी जरुर आई थी, लेकिन फिर से नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका अभी भी बरकार है।

Update: 2023-07-17 14:50 GMT

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ के हस्तिनापुर के खादर क्षेत्र की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं। शनिवार को गंगा नदी के जलस्तर में कमी जरुर आई थी, लेकिन फिर से नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका अभी भी बरकार है। इससे 15 से ज्यादा गांवों पर बाढ़ का खतरा बना हुआ है। आज जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा मवाना हस्तिनापुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर राहत कार्य की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया कि लगातार राहत कार्य हेतु कार्यवाही जारी रखी जाये। स्थानीय लोगों द्वारा बांध निर्माण, पुलिया निर्माण की मांग की गयी जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित मांगो पर कार्यवाही की जा रही है।

क्षेत्र में डॉक्टरो की टीम तैनात करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ का पानी कम होने पर क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है, जिसके लिए एंटी लार्वा एवं फॉगिंग हेतु कार्ययोजना बनाकर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है तथा क्षेत्र में डॉक्टरो की टीम तैनात किये जाने हेतु निर्देश किया गया। इस अवसर पर रोहित सिंह सजवाण, अपर जिलाधिकारी वित्त सूर्य कान्त त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी मवाना अखिलेश यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

पानी भरने से फसलें हुईं बर्बाद

खादर क्षेत्र के गांव वालों ने बताया कि जंगल में पानी भरने से फसलें बर्बाद हो रही हैं। भीकुंड गांव के तिराहे पर कई फीट पानी भरने से लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं फतेहपुर प्रेम के समीप टूटे तटबंध से अभी भी पानी निकल रहा है। वहीं पशुपालकों के सामने चारे की गंभीर समस्या पैदा हो रही है। खेतों में पानी भरा होने के कारण चारा काटने में दिक्कत आ रही है और चारा गलना शुरू हो गया है। यही नहीं, मोबाइल टावरों में पानी चला जाने से लतीफपुर में जियो का टावर व रठोरा कलां में वीआई व जियो के टावर पूर्ण रूप से बंद पड़े हुए है। जिनसे लोगों को भारी परेशानी हो रही है और अपनों से संपर्क भी नहीं कर पा रहे हैं।

Tags:    

Similar News