Meerut Nagar Nigam Ward No.55: मेरठ नगर निगम वार्ड-55 फतेहउल्लापुर के पार्षद पति शरीफ अहमद, हम तो जनता के बीच ही रहते हैं

Meerut Nagar Nigam Ward No55 Parshad: मेरठ नगर निगम वार्ड-55 फतेहउल्लापुर के पार्षद पति शरीफ़ अहमद कहते हैं कि हमने अपने क्षेत्र में करीब तीन करोड़ रुपये के विकास के काम कराए हैं।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2022-10-11 14:49 GMT

Meerut Nagar Nigam Ward No55: मेरठ नगर निगम वार्ड-55 फतेहउल्लापुर के पार्षद पति शरीफ़ अहमद

Meerut Nagar Nigam Ward No.55 Parshad: करीब 30 हजार की आबादी वाले नगर निगम वार्ड-55 (फतेहउल्लापुर) की पार्षद 55 वर्षीय असगरी हैं। 23.61 मत लेकर पार्षद बनने वाली असगरी निरक्षर हैं। पार्षद के रूप में असगरी का पहला ही टर्म है। जनता को समय देने के सवाल पर पार्षद पति शरीफ अहमद कहते हैं,अजी हम जनता से दूर ही कब होते हैं। हम तो 24 घंटे जनता के बीच में ही रहते हैं।

पति शरीफ अहमद बताते हैं- जीते तो हम बीएसपी के टिकट पर थे। लेकिन पिछले करीब दो साल से सपा में हैं। वे कहते हैं-हमारे क्षेत्र की सड़कों का बहुत बुरा हाल है। हमने इसको सुधारने की अपने स्तर से कोशिश तो बहुत लेकिन सफल नहीं हो सके। एक तो ढाई साल कोरोना में कुछ नहीं हो सका। दूसरा हमारी सुनवाई भी कम होती है। फिर भी हमने अपने क्षेत्र में करीब तीन करोड़ रुपये के विकास के काम कराए हैं। हमारे क्षेत्र में राजीव गांधी योजना में मकान बने हैं। इसके अलावा गली-खंडजे,स्ट्रीट लाइट आदि काम हमारे द्वारा कराए गए। सबसे बड़ा काम अधूरा काम क्षेत्र की सड़को का पड़ा है। साढ़े आठ करोड़ रुपये का बजट है। पैसा भी आ चुका है,लेकिन काम शुरु नहीं हुआ है। इसको शुरु कराने के लिए हमने डीएम,नगर आयुक्त को पत्र भी लिखे हैं । लेकिन काम अभी भी जहां का तहां अटका पड़ा है।

आप को कितने वोट मिले थे। इस सवाल के जवाब में पार्षद पति कहते हैं,चुनाव में हमें 1304 मत मिले थे। आपके क्षेत्र में स्कूल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कितने है। इस सवाल के जवाब में पार्षद पति ने बताया कि उनके क्षेत्र में स्वास्थ्य केन्द्र तो नहीं है। अलबत्ता दो प्राइमरी स्कूल हैं। इनकी भी हालत खराब है। यहां पहली बात तो यह कि मास्टर ही पूरे नहीं हैं। एक बार जो मास्टर चला गया। फिर उसकी जगह दूसरा कोई मास्टर नहीं आया। हमने कई बार इसमें सुधार के लिए कोशिश भी की। लेकिन हुआ कुछ नहीं। आपके क्षेत्र में पानी और सीवेज व्यवस्था की स्थिति क्या है। इसके जवाब में शरीफ अहमद कहते हैं,सीवर हमारे यहां फतेहउल्लापुर में तो ठीक है मामला। पानी नहीं है। वहीं कुछ जगहों पर पानी है । लेकिन शिविर नहीं है।

आप अपना रोल मॉडल किसे मानते हैं। इस सवाल के जवाब में शरीफ अहमद कहते हैं- रोल मॊडल तो अखिलेश यादव हैं। आपका भविष्य का क्या प्लान है। एक बार फिर चुनाव लड़ूगा। राजनीति में नहीं आते तो क्या करते। जनता की सेवा कर रहे हैं। यही तब भी करते।

Tags:    

Similar News