Meerut News: अजित सिंह की पहली पुण्यतिथि पर किसानों, रालोद कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
वहीं शहर के पुराने लिसाड़ीगेट क्षेत्र के इस्लामाबाद में स्व. चौधरी अजित सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर कुरान ख्वानी कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की गई।;
chaudhary ajit singh remembered on his first death anniversary (photo credit: Newstrack)
Meerut News: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे चौधरी अजित सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर आज उन्हें याद किया गया। रालोद ने चौधरी चरण सिंह पार्क में सुबह आठ बजे शांति यज्ञ किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद एनएच-58 स्थित गायत्री गार्डन में श्रद्धांजलि सभा एवं ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया।
सुबह नौ बजे कार्यक्रम की शुरुआत शांति यज्ञ से हुई। इसके बाद किसानों ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। रालोद नेताओं ने चौधरी साहब के द्वारा कराए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। किसानों ने कहा कि चौधरी साहब हमेशा उनके दिलों में राज करेंगे। इस मौके पर विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा और सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, मतलूब गौड़, यशवीर सिंह, डॉ. राजकुमार सांगवान, सुनील रोहटा, ऐनुद्दीन शाह, नरेंद्र खजूरी, विनय मल्लापुर आदि मौजूद रहे।
वहीं शहर के पुराने लिसाड़ीगेट क्षेत्र के इस्लामाबाद में स्व. चौधरी अजित सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर कुरान ख्वानी कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की गई।
कुरानख्वानी के बाद रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद अतीक अल्वी ने लोगों को स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह व राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों से अवगत कराया। नासिर अंसारी, जीशान सिद्दीकी ने लोगों से स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह की आत्मा की शांति के लिए दुआ कराई। इस दौरान मोसाद अंसारी, मोहम्मद असलम, हाजी शहीद, मोहम्मद अखलाक, मोहम्मद उमर दराज, मोहम्मद असलम, मोहम्मद इकबाल आदि रालोद नेता मौजूद रहे।
बता दें कि राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह पिछले साल 20 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए थे और 6 मई की सुबह उन्होंने इस बीमारी से लड़ते हुए दम तोड़ दिया था।