Meerut News: यूपी रोडवेज बस में सफर कर रहे यात्रियों से पूछी जाएगी उनकी उम्र, ये है वजह

Meerut News: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम प्रशासन की ओर से जारी ताजा आदेशों में परिचालक के लिए प्रतिदिन अपनी बस में सफर करने वाले यात्रियों की उम्र का विवरण अंकित किया जाएगा।

Report :  Sushil Kumar
Published By :  Deepak Kumar
Update:2022-03-13 14:48 IST

UP Roadways। (Social Media)

Meerut News: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (Uttar Pradesh Transport Corporation) की बस में यात्रा के दौरान यदि परिचालक द्वारा आपसे आपकी उम्र पूछी जाए तो चौकिएगा नहीं। दरअसल, परिवहन निगम (Uttar Pradesh Transport Corporation) प्रशासन द्वारा जारी ताजा आदेशों के बाद अब बस परिचालक के लिए प्रतिदिन अपनी बस में यात्रारत महिला व पुरुष यात्रियों का विवरण अंकित करना अनिवार्य कर दिया गया है। यही नहीं महिला व पुरुष वरिष्ठ नागरिकों का विवरण अलग से अंकित करना होगा।

सुविधा बढ़ाने को लेकर किया जा रहा सर्वे

आदेशों की जानकारी देते हुए परिवहन निगम के मेरठ क्षेत्र के प्रबन्धक के.के. शर्मा (Manager KK Sharma) ने न्यूजट्रैक को बताया कि प्रशासन का मकसद केवल इतना ही है कि निगम प्रशासन यह देखना चाहता है कि यूपी रोडवेज की बसों में ‌यात्रा करने वाले महिला व पुरुष वरिष्ठ नागरिक एवं सामान्य नागरिकों की संख्या कितनी है। ताकि इस संख्या के आधार पर हम महिला व पुरुष वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुविधा बढ़ा सके। बकौल क्षेत्रीय प्रबन्धक कुछ भी नया करने से पहले सर्वे तो कराना ही पड़ता है। इस सवाल पर कि यात्रियों को उम्र के प्रमाण के रुप में क्या दिखाना होगा। क्षेत्रीय प्रबन्धक (Manager KK Sharma) ने बताया कि प्रमाण के रुप में यात्रियों को कुछ नही दिखाना पड़ेगा। यात्री मौखिक रुप से अपनी जो उम्र बताएंगे। परिचालक उसी को मान लेगा।

इन आदेशों से बढ़ सकती है परेशानी: परिचालक

वैसे, निगम प्रशासन के ताजा आदेश निगम के परिचालकों को हजम नहीं हो रहे हैं। उनका कहना है कि इससे तो हमारी परेशानी बढ़ जाएगी। हासिल कुछ होना नहीं है। निगम के एक परिचालक ने बताया कि बस में यात्रा कर रहे यात्री से अगर वह पुरुष है तो चलो कोई बात नही लेकिन अगर वह महिला है तो परिचालक उसकी उम्र पूछेगा तो महिला यात्री ऐसे सवाल पर पर परिचालक पर भड़क सकती है। ऐसे में रोजाना परिचालक और महिला यात्रियों के बीच विवाद की स्थिति बनने का अंदेशा रहेगा।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News