Meerut: मेरठ में बोले मनोज सिन्हा, जम्मू कश्मीर का आम आदमी अब आंतकवाद के खिलाफ है

Meerut News Today: मेरठ में जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि आतंकवाद से परेशान जम्मू कश्मीर का आम आदमी अब ना सिर्फ आंतकवाद के खिलाफ है

Report :  Sushil Kumar
Update: 2022-09-11 15:24 GMT

मेरठ पहुंचे जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा

Click the Play button to listen to article

Meerut News: जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा (Jammu and Kashmir Lieutenant Governor Manoj Sinha) ने आज यहां कहा कि आतंकवाद से परेशान जम्मू कश्मीर का आम आदमी अब ना सिर्फ आंतकवाद के खिलाफ है बल्कि वह अब आंतकवाद के खिलाफ पुलिस प्रशासन की मदद कर रहा है।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के दुष्यंत स्मृति सम्मान समारोह में पहुंचे उपराज्यपाल

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित दुष्यंत स्मृति सम्मान समारोह में भाग लेने से पूर्व टिकरी स्थित गुरुकुल आश्रम में गांव टिकरी स्थित गुरुकुल आश्रम में कुलाधिपति स्वामी विवेकानन्द सरस्वती महाराज से मुलाकात करने के बाद संवाददताओं से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटाने बाद से लगातार जम्मू कश्मीर के हालात में परिवर्तन आया है।

अमृत महोत्सव में जम्मू-कश्मीर के लोगों ने बढ़कर लिया हिस्सा

पिछले दिनों आजादी के अमृत महोत्सव में जिस तरह से जम्मू-कश्मीर के लोगों ने बढ़कर हिस्सा लिया। यह जम्मू कश्मीर के आम लोगों में आ रहे बदलाव को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। एक सवाल के जवाब में जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने कहा कि हमारा मकसद कश्मीर के लोगों के साथ मिलकर, उनके दु:ख, दर्द को साझा करके जम्मू-कश्मीर को देश का सर्वश्रेष्ठ विकसित राज्य बनाना है। आश्रम पहुंचने पर गुरूकुल के ब्रह्मचारियों ने मनोज सिन्हा का स्वागत गुरूकुल पद्धति से शंख बजा तिलक लगाकर किया।

जम्मू कश्मीर में एक बड़ा परिवर्तन आया: उपराज्यपाल

उपराज्यपाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में एक बड़ा परिवर्तन आया है। जहां कभी भारत सरकार के विमान में शांति के लिए आतंकवादियों को लाया जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। जम्मू कश्मीर घर-घर तिरंगा अभियान में पहले नंबर पर रहा। पहले शांति खरीदी जाती थी और अब शांति स्थापित की जाती है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में 96.68 प्रतिशत तक घटनाओं में कमी यह साबित करने के लिए काफी है कि जम्मू कश्मीर के हालात अब सामान्य की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले सात महीने में 147 आतंकवादी मार गिराए है। इसमें 42 विदेशी आतंकवादी थे।

कृषि में जम्मू कश्मीर के किसानों की आय दोगुनी से अधिक हो गई है: उपराज्यपाल

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर आत्मविश्वास से भरा हुआ है। सभी सामाजिक न्याय का इंतज़ार कर रहे है। सभी को बेहतर जीवन दिया जा रहा है। कृषि में जम्मू कश्मीर के किसानों की आय दोगुनी से अधिक हो गयी है। उत्तर प्रदेश के किसानों की मासिक आय 8601 रुपये है। जम्मू कश्मीर के किसानों की मासिक आय 18101 रुपये हो गई है। राज्य में अब पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है और विश्वास को मजबूती देने का प्रयास है। देश के सभी राष्ट्रीय औसत के आंकड़ों में जम्मू कश्मीर आगे है।

मनोज सिन्हा ने कहा कि पहले श्रीनगर से फाइलों को कश्मीर लाया जाता था। लेकिन अब ई-ऑफिस चलता है। नई व्यवस्था से हमारे 400 करोड़ रुपये की बचत हुई।

Tags:    

Similar News