Meerut News: मेरठ में भाकियू का थाने में धरना जारी, राकेश टिकैत बोले- किसान हाइवे रोकें या ट्रेन हम किसानों के साथ

Meerut News: धरना प्रदर्शन की अगुवाई करने पहुंचे राकेश टिकैत मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारी मांग यही है कि जो पर्चे कैंसिल किए हैं, उनको बहाल किया जाए। या फिर चुनाव निरस्त किये जाएं। जिनको चुनाव लड़ना है। जो पात्र हैं।

Report :  Sushil Kumar
Update:2024-09-28 19:42 IST

Meerut News

Meerut News: मेरठ में गुरुवार को हुए गन्ना समिति के डेलिगेट पद के नामांकन के बाद 102 प्रत्याशियों के निरस्त किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पर्चों में गड़बड़ी को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और किसान पिछले करीब 24 घंटे से परतापुर थाने में धरने पर बैठे हैं। स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अफसर के काफी मशक्कत करने के बाद भी किसानों का धरना समाप्त नहीं करा सके हैं। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आज धरना स्थल पर पहुंचने के बाद किसान और अधिक जोश में दिख रहे हैं।

धरना प्रदर्शन की अगुवाई करने पहुंचे राकेश टिकैत मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारी मांग यही है कि जो पर्चे कैंसिल किए हैं, उनको बहाल किया जाए। या फिर चुनाव निरस्त किये जाएं। जिनको चुनाव लड़ना है। जो पात्र हैं। वे चुनाव लड़ें। जबरदस्ती पर्चे कैंसिल करके ना जितवाया जाए। किन लोगो के इशारे पर पर्चे निरस्त हुए हैं। इस सवाल पर टिकैत ने कहा कि ये सब बीजेपी सरकार के इशारे पर हो रहा है कि हमारे लोग जीत जाएं। आने वाले समय में यही विधानसभा चुनाव में होगा। यही जिला पंचायत में होगा। हर चुनाव में यही होगा कि पर्चे निरस्त करो। चुनाव की जरुरत ही नहीं है। अगर चुनाव निरस्त नहीं होता है तो आप क्या करेंगे के सवाल पर टिकैत ने कहा कि पूरी कमेटी है, जो भी निर्णय लेगी। हम उनके साथ हैं। हाइवे रोकेगे तो हम उनके साथ हैं। ये ट्रेन रोकेंगे हम उनके साथ हैं। ये डीएम के आफिस में उनके बंधक बनाएंगे। हम उनके साथ हैं।

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि यह सरकार की तानाशाही है। गन्ना समिति का चुनाव किसानो से जुड़ा हुआ है। इसमें सत्ता पक्ष को राजनीतिक हथकंडे नहीं अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा अपने प्रत्याशी को जीताने के लिए सत्ता पक्ष के मंत्री चुनाव में मनमर्जी कर रहे हैं 102 प्रत्याशियों के निरस्त किए गए परिचय वापस नहीं लिए जाते तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

बता दें कि निरस्त किए गए 102 नामांकन को बहाल करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन का धरना शुक्रवार रात 8 बजे शुरू हुआ था। किसान धरने पर ही डटे रहे। रात भर थाने में ही जमे किसानों ने थाना परिसर में ही कढ़ाई चढ़ाकर खाना बनाया और वहीं पर गद्दे डालकर सो गए। आज सुबह फिर से धरना प्रदर्शन शुरू किया। जो कि समाचार लिखे जाने समय तक जारी है।

Tags:    

Similar News