Meerut News:प्रदेश की आईजीआरएस रैकिंग में मेरठ मंडल ने लगाई छलांग, प्रदेश में मेरठ मंडल को मिला द्वितीय स्थान

Meerut News: न्याय पूर्ण और गुणवत्ता पूर्ण तरीके से शिकायतों का निस्तारण हो रहा है। योगी सरकार की नीतियों को धरातल पर लागू करने में मेरठ मंडल ने लंबी छलांग लगाई है। मेरठ मंडल आईजीआरएस रैकिंग में पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर आया है।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2024-02-12 13:13 GMT

आईजीआरएस पर शिकायतों का न्याय पूर्ण और गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण हो रहा है प्रदेश में मेरठ मंडल को मिला द्वितीय स्थान: Photo- Newstrack

Meerut News: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जनता से जुड़ी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की पहल पर पोर्टल पर शिकायत करने वालों को सीधा लाभ मिल रहा है। जांच अधिकारी उन तक पहुंच रहे हैं। उनका फीडबैक लिया जा रहा है। न्याय पूर्ण और गुणवत्ता पूर्ण तरीके से शिकायतों का निस्तारण हो रहा है। योगी सरकार की नीतियों को धरातल पर लागू करने में मेरठ मंडल ने लंबी छलांग लगाई है। मेरठ मंडल आईजीआरएस रैकिंग में पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर आया है।

मेरठ मंडल को प्रदेश में द्वितीय स्थान मिला

आज यहां जिला सरकारी प्रवक्ता ने यब जानकारी दी। प्रवक्ता के अनुसार माह जनवरी में समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल पर किये गये कार्यों के संबंध में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा रैकिंग जारी की गई जिसमें मेरठ मंडल को प्रदेश में द्वितीय स्थान मिला है। प्रवक्ता ने बताया कि मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे0 के कुशल मार्गदर्शन में शासन की मंशा के अनुरूप संबंधित अधिकरियो द्वारा जनता की शिकायतो का त्वरित गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के फलस्वरूप यह उपलब्धि हासिल हुई है।

आईजीआरएस रैंकिंग का निर्धारण जन शिकायतों के निस्तारण के आधार पर किया जाता है। इन शिकायतों में जिलाधिकारी जनता दर्शन, तहसील दिवस, पीजीपोर्टल, मुख्यमंत्री कार्यालय संदर्भ, सहित विभिन्न ऑनलाइन पोर्टलों के माध्यम से आने वाली शिकायतों एवं उनके निस्तारण के आधार पर किया जाता है। जिन शिकायतों का निस्तारण संतोषजनक नहीं होता है, उन्हें सी श्रेणी में प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराया जाता है। इसके तहत 24 घंटे से 15 दिन के बीच शिकायतों के निस्तारण का प्रावधान है।

बता दें कि मेरठ मण्डल भारत में उत्तर प्रदेश राज्य के 18 प्रशासनिक मण्डलों में से एक है। मेरठ मंडल में छह जिले शामिल हैं- मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़ और इसका नेतृत्व मेरठ के संभागीय आयुक्त करते हैं। आयुक्त संभाग में स्थानीय सरकारी संस्थानों का प्रमुख होता है; अपने मण्डल में बुनियादी ढांचे के विकास के प्रभारी हैं; और संभाग में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी जिम्मेदार है।

Tags:    

Similar News