Meerut News: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित विशेष व्याख्यान में महिलाओं की समस्याओं आदि पर विस्तार से चर्चा की गई

Meerut News: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में चरक स्कूल ऑफ़ फार्मेसी और योग विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “भारतीय परंपरा में महिलाओं के स्वास्थ्य एवं वैदिक चिकित्सा तथा पंचकर्म की भूमिका” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।;

Report :  Sushil Kumar
Update:2025-04-07 19:03 IST

Meerut News

Meerut News: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में महिला अध्ययन केंद्र, चरक स्कूल ऑफ़ फार्मेसी और योग विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “भारतीय परंपरा में महिलाओं के स्वास्थ्य एवं वैदिक चिकित्सा तथा पंचकर्म की भूमिका” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता डॉ. सुनेत्री ने महिलाओं में मासिक धर्म, कमर दर्द, घुटनों की समस्याओं आदि पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने इंटरमिटेंट फास्टिंग जैसी पारंपरिक जीवनशैली की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक महिला के स्वस्थ रहने से पूरा परिवार, समाज और राष्ट्र स्वस्थ होता है।

योग विज्ञान विभाग के समन्वयक प्रो. राकेश शर्मा ने योग और पंचकर्म को मानसिक और शारीरिक व्याधियों के निदान का प्रभावी माध्यम बताया।महिला अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो. बिंदु शर्मा ने महिलाओं के स्वास्थ्य पर बात करते हुए संतुलित आहार और योग को जरूरी बताया। उन्होंने योग विज्ञान विभाग द्वारा संचालित नित्य योगशाला की सराहना करते हुए इसे सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। चरक स्कूल ऑफ फार्मेसी की प्रिंसिपल प्रो. वैशाली पाटील ने महिलाओं से अपने लिए समय निकालकर नियमित शारीरिक गतिविधि करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही सशक्त महिला का आधार है।

ओपीडी सत्र में मिला व्यक्तिगत परामर्श

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में योग विज्ञान विभाग की वैदिक चिकित्सा ओपीडी के माध्यम से प्रतिभागियों को उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए परामर्श दिया गया। डॉ. सुनेत्री ने लोगों को व्यक्तिगत रूप से सलाह दी और उन्हें सात्विक भोजन, योगासन व प्राणायाम अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. नवज्योति सिद्धू, सत्यम कुमार सिंह, ईशा पटेल, अंजु मलिक, डॉ. कमल शर्मा, साक्षी महेश रस्तोगी, महिपाल सिंह, अंजू चौधरी, शैलेश त्यागी समेत विश्वविद्यालय के विद्यार्थी और शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News