Meerut News: अविनाश पांडे ने कार्यकर्ताओं को दिया चुनाव जीतने का मंत्र

Meerut News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर आए अविनाश पांडे ने मेरठ में कार्यकर्ताओं के सात बैठक की। इस दौरान उन्होंन बूथ जीतने का मंत्र दिया।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2024-04-12 15:02 GMT

कार्यकर्ताओं ने किया अविनाश पांडे का स्वागत। (Pic: Newstrack)

Meerut News: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर इंडिया गठबंधन में शामिल प्रमुख दलों के साथ चुनावी सामंजस्य बनाने के साथ ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनमानस के बीच व्यापक जन जागरण अभियान युद्ध स्तर पर चला रही है।

तीन दिवसीय दौरे पर हैं अविनाश पांडे

इस परिपेक्ष्य में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अपने तीन दिवसीय दौरे पर है। प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने आज यहां बताया कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में जनपद गौतमबुद्ध नगर से समन्वय सम्मेलनों की शुरुआत किया है। आज उन्होंने बुलंदशहर, अमरोहा, बिजनौर और सहारनपुर तक पहले दिन का मैराथन दौरा पूरा किया। दूसरे दिन का अभियान शुरुआत शामली जनपद की लोकसभा सीट कैराना से शुरू होकर मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ गाजियाबाद तक है।


चुनाव जीतने का दिया मंत्र

कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार गौतम बुद्धनगर कांग्रेस कैम्प कार्यालय बिसरख पर इस संदर्भ में आयोजित समन्वय सम्मलेन में पहुंचे अविनाश पाण्डे कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी व इंडिया गठबंधन के अन्य घटक दलों के कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए। उन्होंने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि चुनाव जीतने का सबसे बड़ा मूलमंत्र है बूथ जीतना। सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा क्षेत्र के बूथों पर अपनी मज़बूत पेशबंदी रखनी होगी ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को मतदान के दिन प्रेरित कर इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराया जा सके। पार्टी प्रभारी पांडे ने कांग्रेस पार्टी का न्याय पत्र की गारंटी को सभी न्याय पंचायत, ब्लॉकों, तहसीलों के गांव और जन जन तक पहुंचने पर जोर दिया।

नुक्कड़ बैठकों से हो रहा प्रचार

इस अवसर पर उनके साथ मौजूद प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी सचिव प्रदीप नरवाल ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में नुक्कड़ बैठकों के माध्यम से चुनाव प्रचार की रणनीति पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने सम्मेलन में बताया की सभी कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को जनपद में क्षेत्रवार चुनावी जिम्मेदारियों का आवंटन किया जा चुका है व सभी कार्यकर्त्ता इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी बढ़त बनाये रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने भी स्पष्ट किया कि सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरे मनोबल के साथ इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में जी जान से जुटे हुए हैं।

Tags:    

Similar News