Meerut News: दिल्ली पुलिस की यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल के घर दबिश, लाखों की बरामदगी

Meerut News: जिसके घर दबिश दी गई वह यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल है और जानी का रहने वाला है। वर्तमान में शामली में तैनात है।

Report :  Sushil Kumar
Update:2024-10-21 13:07 IST

दिल्ली पुलिस की यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल के घर दबिश   (photo: social media )

Meerut News: दिल्ली के कीर्तिनगर में हुई लूट के एक मामले में दिल्ली पुलिस ने मेरठ के थाना जानी में यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल के घर दबिश दी । थाना जानी प्रभारी पकंज सिंह ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में दिल्ली पुलिस द्वारा जानी में हेड कांस्टेबल के घर दबिश दिये जाने की पुष्टि तो की है। लेकिन इस बारे में अधिक जानकारी देने में असर्मथता जताई है।

उन्होंने बताया कि उन्हें सिर्फ इतना ही पता है कि दिल्ली पुलिस कल दोपहर आई थी एक मुकदमें में रिकवरी के लिए। हमारे थाने में दिल्ली पुलिस ने केवल आमद दर्ज कराई थी। आमद भी बाद में दर्ज कराई थी। दबिश में घर से क्या रिकवर हुआ,क्या नहीं इस बारे में दिल्ली पुलिस ही बता सकती है। जिसके घर दबिश दी गई वह यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल है और जानी का रहने वाला है। वर्तमान में शामली में तैनात है।

हेड कांस्टेबल के घर से बरामद हुए 25 लाख रुपये 

उधर, सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस ने हेड कांस्टेबल के घर से 25 लाख रुपये बरामद किये हैं। यह रकम हेड कांस्टेबल के घर दो बैग में भरकर रखी गई थी। जिसे लेकर दिल्ली पुलिस के पास पुख्ता जानकारी थी। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले दिल्ली के कीर्ति नगर इलाके में बड़ी लूट हुई थी। लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा था। इसी आरोपी को लेकर दिल्ली पुलिस मेरठ आई थी। हेड कांस्टेबल का नाम वीर सिंह बताया जा रहा है जो कि शामली जिले में यातायात पुलिस में तैनात है। पता चला है दिल्ली पुलिस की दबिश के दौरान वीर सिंह मौके से फरार होने में सफल हो गया। दिल्ली पुलिस जिस सोहनवीर नामक आरोपी को साथ लाई थी वह वीर सिंह का समधी है। हालांकि स्थानीय पुलिस अफसरों ने दिल्ली पुलिस का मामला बता कर इसकी पुष्टि नहीं की है।

Tags:    

Similar News