Meerut Crime: चरित्र पर था शक गला घोंटकर मार डाला, महिला हत्याकांड का एक साल बाद हुआ खुलासा, आरोपी अरेस्ट

Meerut Crime: मेरठ में एक युवक ने अपनी पत्नी की इसलिए हत्या कर दी। क्योंकि पत्नी को उसके चरित्र पर शक था। जिसके चलते दोनों के बीच जमकर झगड़ा भी होता था।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2024-03-01 17:05 GMT

चरित्र पर था शक गला घोंटकर मार डाला, महिला हत्याकांड का एक साल बाद हुआ खुलासा, आरोपी अरेस्ट: Photo- Newstrack

Meerut Crime: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक युवक ने अपनी पत्नी की इसलिए हत्या कर दी। क्योंकि पत्नी को उसके चरित्र पर शक था। जिसके चलते दोनों के बीच जमकर झगड़ा भी होता था। घटना का पुलिस व सर्विलांस टीम ने आज खुलासा करते हुए आरोपी हमलावर पति को गिरफ्तार कर लिया है।

चरित्र पर शक हुआ तो गला घोंटकर मार डाला

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि जनपद के थाना क्षेत्र खरखौदा क्षेत्र में बीती 12 फरवरी-2023 को भारत गैस गोदाम इकबाल नगर में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। महिला के चेहरे के बाल काटकर पहचान मिटा दी गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना खरखौदा पर मु0अ0स0 58/23 धारा 302/201 भादवि पंजीकृत किया गया था ।

अभियोग के अनावरण हेतु थाना खरखौदा प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार की अगुवाई में टीम का गठन कर 26 फरवरी को मृतका की शिनाख्त परवीना पुत्री लाल मौहम्मद निवासी आमबारी थाना सुखानी किशनगंज बिहार के रुप में की गई । मृतका के पिता लाल मौहम्मद के द्वारा घटना को साजिद पुत्र आबिद निवासी मेवगढ़ी मजीदनगर श्यामनगर रोड खजूर वाली गली थाना लिसाड़ीगेट जनपद मेरठ के द्वारा करना बताया । घटना के अनावरण से ही अभियुक्त साजिद उपरोक्त लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु थाना व सर्विलान्स टीम को लगाया गया था।

आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी के अनुसार पुलिस टीम द्वारा लगातार अभियुक्त का पता लगाया जा रहा था। जिसके क्रम में आज थाना खरखौदा पुलिस द्वारा अभियुक्त साजिद उपरोक्त को बिजौली मोड़ से पहले मेरठ हापुड़ हाईवे से समय करीब 10.30 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त साजिद उपरोक्त के द्वारा पूछताछ में बताया कि उसे अपनी पत्नी के चाल चलन पर शक था जिसके कारण उसके द्वारा अपनी पत्नी की रस्सी से गला दबाकर हत्या की थी तथा घटना के उपरान्त से ही फरार हो गया था।

Tags:    

Similar News