Meerut News: उपलों की चिता पर हुक्के की गुड़गुड़ाहट, मसान नहीं ये है थाने का नजारा

Meerut News: 96 वर्षीय किसान दलबीर सिंह किसान की इस हालत दुर्दशा को देखकर दुखी होकर अपनी अर्थी लगाकर थाने में बैठे हुए हैं। दिनभर किसानों का आना जाना लगा रहता है। रात में खुले आसमान के नीचे ही सैंकड़ों किसान सोते हैं।

Report :  Sushil Kumar
Update:2024-10-05 20:26 IST

परतापुर थाना परिसर में धांधली के विरोध में किसान बैठे भूख हड़ताल पर: Photo- Newstrack

Meerut News: सहकारी गन्ना विकास समिति के डेलीगेट के नामाकंन पत्रों में हुई धांधली का विरोध कर रहे किसानों का धरना परतापुर थाना परिसर में आज नौवें दिन भी जारी रहा। दो किसान पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर है। थाने के अंदर ही हुक्के की गुड़गुड़ाहट के बीच किसान अपने सम्मान को सर्वोपरि बता कर भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। एक किसान उपलों से खुद की चिता बनाकर लेटा हुआ है।


धरना स्थल का नजारा यह है कि दो किसान 80 साल के विजयपाल घोपला और मवाना के किसान अरुण नारंगपुर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। 96 वर्षीय किसान दलबीर सिंह किसान की इस हालत दुर्दशा को देखकर दुखी होकर अपनी अर्थी लगाकर थाने में बैठे हुए हैं। दिनभर किसानों का आना जाना लगा रहता है। रात में खुले आसमान के नीचे ही सैंकड़ों किसान सोते हैं।


जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया की जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में एक सैंकड़ो किसानों का जत्था बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में चौधरी राकेश टिकैत जी के नेतृत्व में पंचायत में प्रतिभाग करने के लिए ट्रेन से लखनऊ के लिए आज रवाना हो गया है।


भाकियू नेता के अनुसार बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी की जयंती के मौके पर मेरठ में हवन यज्ञ का आयोजन थाना परतापुर में भी किया जाएगा। जिसमे सुबह 10 बजे हवन यज्ञ किया जायेगा। इस कार्यक्रम के लिए पुलिस प्रशासन के बड़े अधिकारियों भी निमंत्रण धरना स्थल से दिया गया है। साथ ही जिलाधिकारी मेरठ को एक समस्याओं का ज्ञापन जिसका समाधान किसान चाहते हैं वो ज्ञापन अपर जिलाधिकारी शहर बृजेश सिंह को दिया गया है। किसान अपनी समस्याओं का समाधान चाहते हैं। कल किसान एक पंचायत का आयोजन करके एक संदेश समाज को देना चाहते हैं।

इस दौरान आज धरने में जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के अलावा हर्ष चहल, सनी प्रधान, बबलू सिसौला, लोकेश, हरिओम शर्मा, सुरेंद्र मेजर, ओमपाल सिंह, अनूप यादव, अजय सिंह, रामपाल, छोटू, धर्मपाल, विजय, प्रमोद, हरेंद्र गुर्जर, रामभल प्रधान, हरीश कुमार, विश्वास प्रधान आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News