Meerut News: किसान की बेटी हूं, मैंने भी खेतों में काम किया है, कृषि विश्‍वविद्यालय में बोलीं गवर्नर आनंदीबेन पटेल

Meerut News: गवर्नर ने कहा, मैं भी किसान की बेटी हूं, मैंने भी 25 साल की उम्र तक खेतों में काम किया है। राज्यपाल ने कहा कि बेटियों को पहले पढ़ने के लिए कहा जाता था, आज बेटियां नाम रोशन कर रहीं हैं।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2023-10-17 14:48 GMT

Governor Anandiben Patel (Pic:Newstrack)

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में मोदीपुरम स्थित कृषि विवि में किसान मेले का उद्घाटन करने पहुंची उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आंनदीबेन पटेल ने आज अपने संबोधन में बेटियों की तारीफ करते हुए कहा कि आज वे हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही हैं। उन्‍होंने खेती के महत्‍व पर भी बात की और बेटियों की तारीफ की। गवर्नर ने कहा, मैं भी किसान की बेटी हूं, मैंने भी 25 साल की उम्र तक खेतों में काम किया है। राज्यपाल ने कहा कि बेटियों को पहले पढ़ने के लिए कहा जाता था, आज बेटियां नाम रोशन कर रहीं हैं। भारत ने इस बार अधिक मेडल जीते हैं। इस बार 50% से अधिक बेटियों ने मेडल जीते हैं। हालांकि पुरुषों ने भी मेडल जीते हैं।

राज्यपाल ने स्टॉल का किया निरीक्षण

इससे पहले अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आंनदीबेन पटेल ने फीता काटकर किया। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 19 अक्तूबर तक चलने वाले मेले का उद्घाटन करने के बाद राज्यपाल द्वारा स्टॉल का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने अपने संबोधन में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की कुलपति संगीता शुक्ला का नाम लेते हुए कहा कि वह यूनिवर्सिटी में पहली बार महिला वीसी हैं। राज्यपाल ने आगे कहा कि संगीता शुक्ला ही नहीं उनके द्वारा प्रदेश में नौ महिलाओं को वीसी बनाया गया।

राज्यपाल ने देश में महिला आरक्षण का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें और मजबूत बनाने का काम किया है। उन्होनें कहा कि महिला आज चंद्रयान पर जा रही हैं। हर जगह लड़कियां आगे हैं। महिला और बच्चों को बढ़ावा देने का काम हमारा है। महिला कृषि में आगे बढ़ रही है। 10 साल पहले कोई नहीं पढ़ता था लेकिन आज सब पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला खेतों में काम कर रही हैं। महिलाओं में गुजरात में खेती में खूब काम करती हैं। महिलाओं का विकास नहीं होगा तो देश का विकास नहीं होगा। सभी विभागों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ानी होगी। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार और कुलपति डॉक्टर केके सिंह मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News