Meerut News: स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप डॉक्टरों पर लगाम कसने की तैयारी, अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ अभियान शुरू करेगा

Meerut News: मेरठ में झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इससे अपंजीकृत चिकित्सकों में खलबली मची हुई है। स्वास्थ्य महकमें के अनुसार मेरठ में खासकर देहात इलाकों में झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय हैं।

Update:2023-08-02 23:05 IST
स्वास्थ्य विभाग ने झोलाछाप डॉक्टरों पर लगाम कसने की तैयारी: Photo- Newstrack

Meerut News: मेरठ में झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इससे अपंजीकृत चिकित्सकों में खलबली मची हुई है। स्वास्थ्य महकमें के अनुसार मेरठ में खासकर देहात इलाकों में झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय हैं। वे मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करते हैं। आए दिन इसकी शिकायतें सामने आती रहती हैं। स्वास्थ्य महकमे की ओर से अभियान चलाकर इन पर कार्रवाई की जा रही है। अभियान शुरु करने के लिए विभाग द्वारा टीम भी तैयार कर दी गई है।

मेरठ के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.अरविन्द मोहन ने आज अभियान शुरु करने की बावत जानकारी देते हुए बताया कि उनकी कल इस मामले में जिलाधिकारी दीपक मीणा से भी वार्ता हो चुकी है। आज उनकी मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण से भी वार्ता हुई है। दोनो अधिकारियो से की गई वार्ता के बाद अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ विशेष अभियान शुरु करने का निर्णय लिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी के अनुसार मेरठ जनपद में अपंजीकरत/अप्रशिक्षित व्यक्ति जो अवैध रूप से चिकित्सा का कार्य करते हुए पाए जाएंगे, उनके विरोध एक विशेष अभियान चलाकर जांच कार्यवाही करने हेतु निम्न बिंदुओं पर आदेश निर्गत किए गए हैं।

दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी

जनपद नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रशासन) कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी मेरठ, प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर तैनात चिकित्सा अधीक्षक/प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनपद मेरठ द्वारा अपने-अपने ब्लॉक में पंजीकृत प्रशिक्षित व्यक्ति जो अवैध रूप से चिकित्सा का कार्य कर रहे हैं, के विरुद्ध संबंधित क्षेत्राधिकारी/थाना इंचार्ज तथा उप जिला अधिकारी/नामित सदस्य के साथ समन्वय स्थापित कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उक्त कार्रवाई हेतु यदि कोई असुविधा एवं समस्या उत्पन्न होती है तो पुलिस अधीक्षक क्राइम जनपद मेरठ एवं नोडल अधिकारी अपंजीकृत/अप्रशिक्षित अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रशासन) मेरठ से संपर्क करें।

Tags:    

Similar News