Meerut News: भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल बोले-2047 तक भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है

Meerut News: उन्होंने कहा कि भारत में तेज गति से अब विकास हो रहा है और 2047 तक भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश में मोबाईल, ऑटोमोबाईल, रियल स्टेट, कृषि सहित सभी सेक्टर में मजबूती से कार्य हो रहा है।

Report :  Sushil Kumar
Update:2024-09-27 21:28 IST

Meerut News

Meerut News: स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आज यहां आयोजन किया गया। इसके साथ ही राष्ट्र बोध व्याख्यान माला के तहत विकसित भारत 2047 में उच्च शिक्षण संस्थानों की भूमिका पर चर्चा का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्य वक्ता भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने कहा कि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नही हो सकता है और जातिवाद, क्षेत्रवाद, वामपंथी विचारधारा हमारे देश को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि सनातन की पूरे विश्व को जरूरत है और भारत को अखंड सनातन के सिद्धांत पर अमल कर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने राष्ट्र को जानना अति आवश्यक है, क्योंकि असंख्य महापुरूषों शहीदों ने अपने प्राणों की आहूति देकर हमारे देश की संस्कृति की रक्षा कर हमें आजादी दिलाई है। उन्होंने कहा कि भारत में तेज गति से अब विकास हो रहा है और 2047 तक भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश में मोबाईल, ऑटोमोबाईल, रियल स्टेट, कृषि सहित सभी सेक्टर में मजबूती से कार्य हो रहा है, जो देश के आत्मनिर्भर होने का गौरवशाली उदाहरण है। उन्होंने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को अपने संस्कार व देश के महापुरूषों से भी प्रेरणा लेनी चाहिए।

कुलपति मेजर जनरल डॉ.जी.के.थपलियाल ने कहा कि विकसित भारत 2047 में उच्च शिक्षण संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान देश की नींव को मजबूत करने का कार्य कर रहे है। उन्होंने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी से देशहित में कार्य करने की अपील की।

इस अवसर पर इंजीनियरिंग कॉलेज के डीन डॉ.मनोज कपिल, प्रशासनिक अधिकारी हर्षवर्धन कौशिक, डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी, अमित कुमार वर्मा, मीडिया प्रभारी अनम शेरवानी, डॉ. उमेश, डॉ. मानिक, ई अमित किशोर सहित सभी संकाय व विभाग के विद्यार्थी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News