Meerut News: सुभारती विश्वविद्यालय में किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का समापन: मेडल पाकर खुशी से झूम उठे खिलाड़ी

Meerut News: मुख्य अतिथि वाको किक बॉक्सिंग फेडरेशन इंडिया के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने विजेताओं को बधाई देते हुए सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।;

Update:2025-03-25 20:14 IST

Meerut News

Meerut News: आज यहां स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में भारतीय विश्वविद्यालय संघ के तत्वावधान में चल रही पांच दिवसीय अखिल भारतीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का विजेताओं के सम्मान के साथ समापन हो गया।जनरल मोहन सिंह खेल मैदान में बने बॉक्सिंग रिंग में पांच दिन तक खिलाड़ियों ने जमकर किक बॉक्सिंग में अपना दम दिखाया।

किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप महिला वर्ग में ओवरऑल चैंपियन प्रथम स्थान डॉ.राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान मैसूर विश्वविद्यालय को मिला। तृतीय स्थान वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में ओवरऑल प्रथम स्थान महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान आईआईएमटी को मिला

 इस मौके पर कुलपति मेजर जनरल डॉ.जी.के.थपलियाल ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पांच दिनों में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने सुभारती विश्वविद्यालय परिसर में युवा जोश दिखाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सुभारती विश्वविद्यालय युवाओं में खेल प्रतिभा का निर्माण कर उन्हें देश का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित कर रहा है। यह बड़ी उपलब्धि की बात है कि भारतीय विश्वविद्यालय संघ के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप का सुभारती विश्वविद्यालय को आयोजक बनाया गया। 

   मुख्य अतिथि वाको किक बॉक्सिंग फेडरेशन इंडिया के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने विजेताओं को बधाई देते हुए सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि युवा हमारे देश की सम्पदा है। किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ऊर्जा के साथ खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.शल्या राज ने किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सफल आयोजन अपनी बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।

किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के संयोजक व शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार ने आधिकारिक परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि पुरुष वर्ग में सुभारती विश्वविद्यालय के छात्र मौहम्मद अकदस ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के छात्र रोशन मौर्य ने रजत पदक प्राप्त किया। जीएनए विश्वविद्यालय पखवाड के छात्र कार्तिक मनहास ने कांस्य पदक प्राप्त किया। कलीकट विश्वविद्यालय के छात्र जिशनू वेणुगोपाल ने भी कांस्य पदक प्राप्त किया।

महिला वर्ग में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की छात्रा मधु ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। सुभारती विश्वविद्यालय की छात्रा भूमिका यादव ने रजत पदक प्राप्त किया। एआईएसयू की छात्रा श्रीलेखा एम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की छात्रा मेनारिया प्रांजल ने भी कांस्य पदक प्राप्त किया।

84 किग्रा भार में प्रथम स्थान मकोरवाल अंश, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान तुषार, मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, तृतीय स्थान महाजन आर्यन, महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब खेल विश्वविद्यालय ने प्राप्त किया। साथ ही तृतीय स्थान सोलंकी मंडल, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय को भी मिला।

50 किग्रा भार में प्रथम स्थान कोठी दिया जयेंद्र, महाराजा सयाजीराव बड़ौदा विश्वविद्यालय ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान मौर्य शशि कला, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिला। तीसरा स्थान भोई प्रिया, अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय ने प्राप्त किया। साथ ही तृतीय स्थान साहू रूपाली, छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानन्द तकनीकी विश्वविद्यालय ने भी प्राप्त किया।

55 किग्रा भार में प्रथम स्थान कुमारी रज्जू, डीएवी विश्वविद्यालय, दूसरा स्थान के अमीषा शेरिन, महिलाओं गृह विज्ञान और उच्च शिक्षा अविनाशीलिंगम संस्थान, तीसरा स्थान यादव शोभा, दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने प्राप्त किया। इसमे तीसरा स्थान सामल बरसा रानी, उत्कल विश्वविद्यालय ने भी प्राप्त किया।

60 किग्रा भार में प्रथम स्थान मधु, चितकारा विश्वविद्यालय, पंजाब, द्वितीय स्थान भूमिका यादव, स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय, तीसरा स्थान एम श्रीलेखा, महिलाओं गृह विज्ञान और उच्च शिक्षा अविनाशीलिंगम संस्थान, साथ ही तीसरा स्थान मेनारिया प्रांजल, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने भी प्राप्त किया।

Tags:    

Similar News