Meerut News: प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने पर प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- नरेन्द्र मोदी कर्मयोगी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन्मयोगी
Meerut News: राजनैतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह ने आज यहां कहा कि आज योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे हुए है। आज देश व उत्तर प्रदेश की राजनीति का स्वर्ण युग है।;
Meerut News
Meerut News: प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनैतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह ने आज यहां कहा कि आज योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे हुए है। आज देश व उत्तर प्रदेश की राजनीति का स्वर्ण युग है। उन्होंने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कर्मयोगी है और उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी जन्मयोगी है। प्रधानमंत्री भारत का मान बढाने का काम दुनिया में कर रहे है आज हमारा भारत विश्वगुरू की श्रेणी में आगे बढ रहा है। उत्तर प्रदेश का सर्वागीण विकास हो रहा है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर है। आम नागरिक सुरक्षा का अनुभव कर रहा है। उन्होंने कहा कि। आध्यात्मिक पर्यटन में हम आगे बढे है। प्रयागराज महाकुम्भ में लगभग 66 करोड जनता ने डुबकी लगाई है।
प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में मंत्री धर्मपाल सिंह जो कि मेरठ के प्रभारी मंत्री भी हैं द्वारा जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति में त्रिदिवसीय मेले का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 तक मात्र चार हवाई अड्डे थे लेकिन अब उत्तर प्रदेश में 16 हवाई अड्डे हो गये है। एयर कनेक्टिविटी में उत्तर प्रदेश पहले से बहुत आगे बढा है। एक्सप्रेसवे के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश निरंतर आगे बढने का काम कर रहा है। विद्युत सप्लाई के क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश ने आगे बढने का काम किया है। प्रधानमंत्री जी ने कहा कि किसान की आय दुगुनी होगी। किसान की आय दुगुनी मात्र खेती से ही नहीं होगी बल्कि पशुपालन से भी होगी। पशुपालन विभाग में ऐसी बहुत सी योजनाएं है जिससे किसान की आय में वृद्धि होगी। दुग्ध उत्पाद में उत्तर प्रदेश का प्रथम स्थान है। उन्होने कहा कि जनपद मेरठ में 4 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता का नवीन ग्रीनफील्ड डेयरी प्लांट पूर्ण होने की स्थिति में है, जिससे यहां के किसानो को बहुत लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में लोक गायिका नीता गुप्ता द्वारा लोकगीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में महाकुम्भ-2025 पर बनी डॉक्यूमेन्ट्री तथा उ0प्र0 सरकार के आठ वर्ष शासनकाल में किये गये कार्यों पर निर्मित डॉक्यूमेन्ट्री का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर महापौर हरिकान्त अहलूवालिया, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, गुलाम मौहम्मद, एमएलसी अश्वनी त्यागी, सभापति उ0प्र0 सहकारी संघ संजीव गोयल सिक्का, एडीजी ध्रवकान्त ठाकुर, आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ हृषिकेश भास्कर यशोद, डीआईजी कलानिधि नैथानी, जिलाधिकारी डा0 वी0के सिंह, एसएसपी विपिन ताडा, उपाध्यक्ष एमडीए अभिषेक पाण्डेय, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, सीडीओ नूपुर गोयल, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त सूर्य कान्त त्रिपाठी, सीएमओ डा0 अशोक कटारिया, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी अम्बरीष कुमार, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव, बीएसए आशा चौधरी, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार, उपायुक्त उद्योग दीपेन्द्र कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी व आमजन उपस्थित रहे।