Meerut News: रिहायशी इलाके में दिखा तेंदुआ, घरों में दुबके लोग, खौफ का माहौल

Meerut News: वन विभाग की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन तेंदुआ शाम तक नहीं मिल पाया है।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2024-03-02 02:13 GMT
वन विभाग की टीम (सोशल मीडिया)

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में कई थानों क्षेत्रो में तेंदुआ (Leopard)  दिखाई देने के बाद अब जनता में दहशत का माहौल बन गया है। पहले मोदीपुरम उसके बाद टीपी नगर, फिर कैंट आर्मी,मेडिकल क्षेत्र और अब कंकरखेड़ा में कई स्थानों पर तेंदुए (Leopard)  की सूचना ने लोगों को दिन ढलते ही घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है। वन विभाग द्वारा इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा गया है कि जैसे ही तेंदुए की झलक देखने को मिले, तुरन्त स्थानीय पुलिस अथवा वन विभाग को सूचित करें।

डीएफओ राजेश कुमार के अनुसार आज सुबह प्रातः 5.45 बजे आर्य नगर, कंकरखेड़ा में तेंदुवे जैसे वन्य जीव के दिखाई देने के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर वन विभाग द्वारा तत्काल तीन टीमों का गठन करते हुए उक्त क्षेत्र में तेंदुए (Leopard) जैसे वन्य जीव की जांच हेतु सघन कॉबिंग प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में डॉक्टर आर के सिंह वन्य जीव विशेषज्ञ से वार्ता कर sop की गाइडलाइन के अनुसार स्थानीय जनता को क्या करें एवम क्या न करे के संबंध में जागरूक किया गया है। वन विभाग की टीम द्वारा हर उस स्थान का निरीक्षण किया जा रहा है, जहां तेंदुए के जाने की आशंका है। इसके साथ ही मार्ग में पड़ने वाले जिन मकानों पर कैमरे लगे हैं उनको भी देखा जा रहा है। वन विभाग की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन तेंदुआ शाम तक नहीं मिल पाया है।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में तेंदुआ दिखने की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं। मेरठ के शहर और देहात इलाकों में जिस तरह तेंदुओं के दिखने की घटनाएं आए दिन घटित हो रही हैं उससे अब स्थानीय लोगो में दहशत का माहौल नजर आने लगा है। अब जनता यही कहती नजर आ रही है शहर से देहात तक आखिर इतने तेंदुए आ कहां से रहे हैं।  

Tags:    

Similar News