Meerut News: महिला कांग्रेस कार्यकर्ता महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने, बढ़ती महंगाई वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करेगी

Meerut News: , महिला कांग्रेस कार्यकर्ता बढ़ती महंगाई एवं महिला सुरक्षा की घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2024-07-23 17:11 GMT

Meerut News ( Photo- Newstrack)

Meerut News:  29 जुलाई 2024 को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में दिल्ली जंतर मंतर पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ता महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने, बढ़ती महंगाई एवं महिला सुरक्षा की घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष किरण बाला ने कांग्रेस कार्यालय बुढ़ाना गेट पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।उन्होंने कहा कि पूरे देश सहित उत्तर प्रदेश में महिला उत्पीड़न की लगातार घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन सरकार मोन साधे हुए हैं। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को पुराने जनसंख्या आंकड़ों पर महिला आरक्षण लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई ने महिलाओं का घर का बजट बिगाड़ दिया है जिसके कारण परिवारों को आर्थिक परेशानियां उठानी पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि इन्हीं सब मांगों को लेकर मेरठ से महिला कांग्रेस की बहुत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता 29 जुलाई को जंतर मंतर दिल्ली जायेगी। कांग्रेस नेत्री ने कहा, ‘‘हमारा विरोध नरेन्द्र मोदी सरकार के दौरान बेतहाशा महंगाई और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी के खिलाफ है.’’ इससे पहले न्यूजट्रैक से बात करते हुए प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस सुशीला कोहली, प्रदेश सचिव सुनीता मंडल ने कहा, 'महिलाओं को महंगाई के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें मोदी जी के वादे के अनुरूप 450 रुपये में एलपीजी सिलेंडर नहीं मिल रहा है।

बलात्कार और दहेज हत्या जैसे महिलाओं के खिलाफ अपराध समाचार पत्रों की सुर्खियां बने हैं। महिला आरक्षण विधेयक पारित होने पर इसे लागू करने के लिए केंद्र पर दबाव बनाया जाएगा।'पत्रकार वार्ता में मौजूद रहे प्रदेश कांग्रेस नेत्री निशा, प्रीति, रेखा, व कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर, रोहतास भैया, सलीम पठान, नेइम राणा,सुरेंद्र फौजी,नसीम पठान, विनोद सोनकर, अंसार अहमद आदि ने कहा कि जहां कहीं भी महिला हित की बात होगी कांग्रेस वहां सबसे आगे खड़ी होगी।


Tags:    

Similar News