Meerut News: जुए में फिर दांव पर लगाई गई एक पत्नी, शौहर ने दोस्त संग संबंध बनाने को भी कहा

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी को जुए में दांव पर लगा दिया। इतना ही नहीं, उसने महिला को अपने दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने को भी कहा।

Update: 2023-05-21 14:11 GMT

Meerut News: इंसान भले ही आज चांद पर पहुंच गया है लेकिन एक बड़ा वर्ग आज भी काफी पिछड़ा है। उसकी सोच दकियानूसी है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि आंकड़े बताते हैं। महाभारत काल में पांडु पुत्र युधिष्ठिर द्रौपदी को जुए में हार गये थे। तब से अब तक जुआरियों के द्वारा पत्नियों को दांव पर लगाने की खबरें आती रहती हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का है, जहां एक नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी को जुए में दांव पर लगा दिया। इतना ही नहीं, उसने महिला को अपने दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने को भी कहा।

पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला यह मामला सामने आया है मेरठ शहर के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में। मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को अपनी सहेली के साथ पुलिस थाने पहुंची पहुंची पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति शराबी है। वह जुआ भी खेलता है। पीड़ित महिला के अनुसार बुधवार देर रात पति नशे में घर आया। पति ने बताया कि वह उसे जुए में हार गया है। कल दोस्त घर आएगा और उससे तुमको शारीरिक संबंध बनाने होंगे। महिला के अनुसार उसने विरोध किया तो नशेड़ी पति उसे पीटने लगा। रात में जैसे ही पति सो गया, शुक्रवार तड़के विवाहिता घर से निकली और रुड़की निवासी अपनी सहेली के पास पहुंच गई। शनिवार को सहेली के साथ थाने पहुंची और तहरीर दी। बताया कि पति फोन कर धमकी दे रहा है। वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर पुलिस आरोपितों के घर गई थी, लेकिन कोई नहीं मिला।

दूसरा मामला: दोस्त से हलाला करने का बनाया दबाव

रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक और मामला मेरठ से ही सामने आया है, यहां तीन तलाक देने के बाद पति ने अपने दोस्त से ही हलाला करने की बात कही। महिला ने मना किया तो पति ने पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला ने थाना लिसाड़ी गेट पुलिस को पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

युवती द्वारा थाने में दी गई तहरीर के अनुसार युवती की शादी पांच साल पहले अब्दुल्लापुर निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शुरू से ही दहेज के लिए उसे परेशान किया जाता था। चार महीने पहले पति ने पिटाई करते हुए उसे तीन तलाक दे दिया था। तभी से वह मायके में रहकर इद्दत कर रही थी। एक सप्ताह पहले पति घर आया था। पति ने दोबारा शादी करने के लिए कहा, लेकिन उससे पहले दोस्त से हलाला करने की बात कही। मना करने पर वह चला गया था। आरोप है कि शुक्रवार को पति अपने दोस्तों के साथ फिर से विवाहिता के घर आया। बातचीत के बाद फिर से दोस्त के साथ हलाला के लिए कहा। इनकार पर विवाहिता के साथ मारपीट करने लगा महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर इलाके के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया।

क्या है पुलिस का कहना

थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने दोनों ही मामलों को दर्ज तो कर लिया है लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं की है पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी फिलहाल अभी जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News