Meerut News: मस्जिद में घुसकर मौलाना को मारी गोली मारी, सनसनी

Meerut News: थाना क्षेत्र लिसाड़ी गेट क्षेत्र में मस्जिद में घुसकर मौलाना को गोली मार दी गई है। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगो द्वारा मौलाना को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Report :  Sushil Kumar
Update:2024-10-06 12:20 IST

मेरठ में मस्जिद में घुसकर मौलाना को मारी गोली मारी (न्यूजट्रैक)

Meerut News: शहर के संवेदनशील थाना क्षेत्र लिसाड़ी गेट क्षेत्र में मस्जिद में घुसकर मौलाना को गोली मार दी गई है। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगो द्वारा मौलाना को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार मौलाना की हालत खतरे से बाहर है। गोली कान के पास से छूती हुई निकल गई। घनी आबादी वाले क्षेत्र में आज सुबह हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर तुरन्त पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरु कर दी।

थाना लिसाड़ी गेट प्रभारी सुभाषचन्द्र गौतम ने घटना के बारे में इतना ही बताया कि नईम नाम के एक मस्जिद के मौलाना को गोली मारी गई है। सरताज नाम के व्यक्ति ने गोली मारी है। गोली कान के ऊपर की तरफ गोली फंसी हुई है। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। हालत खतरे से बाहर है। हमलावर अभी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। घटना लिसाड़ी गेट थाना के मिलन पैलेस के पास स्थित मस्जिद की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना आज सुबह करीब छह बजे उस समय हुई जब मौलाना बच्चों की उर्दू की ऑनलाइन क्लास ले रहे थे, तभी हमलावर पहुंचा। पहले बातचीत की, फिर गोली मार दी। गोली मारने के बाद शायद हमलावर घबरा गया और तमंचा मौके पर ही फेंककर फरार हो गया। लोगो का यह भी कहना है कि घटना को अंजाम देने से पहले हमलावर मस्जिद के बाहर टहलता देखा गया था। शायद उसे मौके की तलाश थी। जैसे ही उसने अंदर घुसकर तमंचा निकालकर को मौलाना को गोली मार दी। पुलिस के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने हमलावर की पहचान सरताज के रूप में की है। पुलिस ने मस्जिद के भीतर से तमंचा बरामद किया है। नगर पुलिस धीक्षक के अनुसार हमलावर की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के कारणों का भी पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि हमलावर की गरफ्तारी के बाद ही घटना के कारण का खुलासा हो सकेगा।

Tags:    

Similar News