मेरठ पुलिस का अपराध पर ऐक्शन, 'ऑपरेशन शस्त्र' में तीन सप्ताह में ही 186 अभियुक्त गिरफ्तार
Meerut News: मेरठ पुलिस ने 'ऑपरेशन शस्त्र' अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल की। 180 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार हुए। यह अभियान मेरठ परिक्षेत्र में गोली बारी की बढती घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाया गया। जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।;
Meerut News (Image From Social Media)
Meerut News: मेरठ पुलिस ने 'ऑपरेशन शस्त्र' अभियान में बड़ी कामयाबी हासिल की। 180 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार हुए। यह अभियान मेरठ परिक्षेत्र में गोली बारी की बढती घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाया गया। जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।
डीआईजी मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी का कहना है कि मेरठ परिक्षेत्र के अधीनस्थ जनपदो में गोली बारी की बढती घटनाओं की रोकथाम के लिए परिक्षेत्र स्तर पर बीती 5 फरवरी से ऑपरेशन शस्त्र चलाया गया है। अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए रेंज के अधीनस्थ जनपदो ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए अपराधियों पर कडा प्रहार किया है। अभियान के दौरान परिक्षेत्र स्तर पर अवैध शस्त्र के अन्तर्गत कुल 163 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसके अलावा फायरिंग प्रकरणो में कुल 23 अभियुक्तो के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। डीआईजी ने बताया कि अभियान के तहत परिक्षेत्र के अधीनस्थ जनपदो में पडने वाली सभी शस्त्र की दुकानो का सत्यापन किया गया। उन्होंने बताया कि मेरठ परिक्षेत्र में 69 दुकाने पंजीकृत हैं,जिनका सत्यापन हो चुका है। इनमें 55 क्रियाशील व 14 निष्क्रिय है। मेरठ परिक्षेत्र के जनपदो में 06 शस्त्र लाईसेंस निरस्तीकरण की भी कार्यवाही की गई है। अभियान निरन्तर जारी है। मेरठ की बात करें तो जनपद मेरठ ने ऑपरेशन की शुरूआत से अब तक 51 अभियुक्तो को अवैध तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है एवं फायरिंग/ हर्ष फायरिंग के प्रकरणो में 11 अभियुक्तो के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है। शस्त्र की 29 दुकानो में से सभी का सत्यापन कर लिया गया है जिनमें से शस्त्र की 06 दुकाने निष्क्रिय है। परिक्षेत्र के जनपद बुलन्दशहर में 65 अभियुक्तो को अवैध तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया और फायरिंग के 02 प्रकरणो में 05 अभियुक्तो के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है। जनपद में शस्त्र की 26 दुकाने है जिनका सत्यापन कर लिया गया है जिनमें 03 शस्त्र दुकान निष्क्रिय है एवं शस्त्र निरस्तीकरण के 03 प्रस्ताव भेजे गये है।
डीआईजी के अनुसार जनपद बागपत में 21 अभियुक्तो को अवैध तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया और फायरिंग के 06 प्रकरणो में 06 अभियुक्तो के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है। जनपद में शस्त्र की 03 दुकाने है, जो निष्क्रिय है एवं शस्त्र निरस्तीकरण का 01 प्रस्ताव भेजा गया है। जनपद हापुड में 26 अभियुक्तो को अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है और फायरिंग के 01 प्रकरण में 01 अभियुक्त के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है। जनपद में शस्त्र की 11 दुकाने है जिनका सत्यापन हो चुका है, 02 दुकाने निष्क्रिय है एवं शस्त्र निरस्तीकरण के 02 प्रस्ताव भेजे गये है।