Meerut: मेरठ में नशे का कारोबार, पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्कर...नशा कारोबारियों में मचा हड़कंप

Meerut Crime News: पुलिस ने बताया कि उड़ीसा में जिस एक किलो गांजा की कीमत ढाई हजार रुपये है, वही यूपी में 14 हजार रुपये प्रति किलो तक हो जाती है। पूर्व में भी मेरठ जिले में गांजा तस्कर पकड़े गए हैं, जो थोक में सप्लाई करते थे।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2024-01-02 15:47 GMT

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media) 

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में मंगलवार (02 जनवरी) को पुलिस ने एक नशा कारोबारी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से डेढ़ किलो गांजा और नकदी बरामद की। पुलिस की इस कार्रवाई से नशा कारोबारियों में हड़कंप मचा है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से अवैध तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी हासिल करने में जुटी है।

जिला पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार शाम को बताया कि, थाना लोहिया नगर पुलिस उप निरीक्षक मुनेश कुमार शर्मा की अगुवाई में थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शाहिद पुत्र नशीर अहमद निवासी यामीन मस्जिद के पास जमनानगर थाना लोहियानगर को यामीन मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके प[पास से 1.50 किलो गांजा मिला।

कोर्ट में पेश किया जाएगा 

इस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 01/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। पुलिस का कहना है, अभियुक्त की गिरफ्तारी से थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री जैसी घटनाओं पर रोक लगेगी। गिरफ्तार अभियुक्त को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

नशे के खिलाफ पुलिस अभियान जारी 

आपको बता दें कि, गांजा तस्करों के खिलाफ मेरठ पुलिस का अभियान जारी है। इस क्रम में आज मेरठ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। चूंकि, नशे के कारोबार में गाढ़ी कमाई है, यही वजह है कि नशे का अवैध धंधा करने वाले लोग खूब फल-फूल रहे हैं।

यूपी में गंजे की अप्रत्याशित कीमत  

पुलिस ने बताया कि उड़ीसा में जिस एक किलो गांजा की कीमत ढाई हजार रुपये है, वही यूपी में 14 हजार रुपये प्रति किलो तक हो जाती है। पूर्व में भी मेरठ जिले में गांजा तस्कर पकड़े गए हैं, जो थोक में सप्लाई करते थे।

Tags:    

Similar News