Meerut: वीडियो पोस्ट कर धार्मिक भावनाएं आहत करने मामले में साकिब अरेस्ट, कई धाराओं में केस दर्ज

Meerut News: पुलिस अधिकारी ने कहा कि, 'आरोपों और वीडियो की सामग्री के आधार पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2024-01-24 14:25 GMT

आरोपी साकिब (Social Media) 

Meerut News: उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने बुधवार (24 जनवरी) को कहा कि, 'सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के संबंध में किठौर पुलिस (Kithore Police) थाने में एक शिकायत प्राप्त हुई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि, वीडियो के जरिये एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

पुलिस बोली- IPC की धाराओं के तहत केस दर्ज 

पुलिस अधिकारी ने ये भी कहा कि, 'आरोपों और वीडियो की सामग्री के आधार पर, भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान मामले में सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धाराएं भी जोड़ी गईं हैं।

साकिब पर इन धाराओं में केस दर्ज 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त का नाम साकिब पुत्र निसार निवासी मीतापुर थाना किठौर है। अभियुक्त साकिब के द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के उद्देश्य से एक वीडियो वायरल किया गया था जिसके संबंध में थाना किठौर पर मु0अ0सं0 25/2023 धारा 295,153ए भादवि व 66 आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags:    

Similar News