Meerut News: सहजन सेहत का नया स्वाद, मेरठ के SCRIET ने तैयार किया ‘शुगर-फ्री मोरिंगा बिस्कुट’

Meerut News: तैयार किए गए बिस्कुट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें चीनी का प्रयोग नहीं किया गया है। ऐसे में मधुमेह रोगी भी इसे आसानी से सेवन कर सकते हैं।

Update:2026-05-07 20:03 IST

Meerut SCRIET Develops Sugar-Free Moringa Biscuits

Meerut News: मेरठ, सात मई। सर छोटू राम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के कृषि अभियंत्रिकी विभाग ने स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में एक अभिनव पहल करते हुए ‘मोरिंगा (सहजन) शुगर-फ्री बिस्कुट’ तैयार किया है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित संस्थान के छात्रों द्वारा विकसित यह उत्पाद मधुमेह और एनीमिया जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए उपयोगी माना जा रहा है।

इस नवाचार को छात्र शिवांश मिश्रा और उनकी टीम ने लंबे शोध और प्रयोगों के बाद विकसित किया। परियोजना को विभाग के वरिष्ठ शिक्षक प्रो. क्षितिज कुमार के मार्गदर्शन में पूरा किया गया। विभागाध्यक्ष सहित अन्य शिक्षकों ने भी शोध कार्य में सहयोग दिया।

छात्रों के अनुसार सहजन को विश्वभर में ‘सुपरफूड’ माना जाता है। तैयार किए गए बिस्कुट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें चीनी का प्रयोग नहीं किया गया है। ऐसे में मधुमेह रोगी भी इसे आसानी से सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा बिस्कुट में आयरन, कैल्शियम, विटामिन-ए और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में मौजूद हैं, जो शरीर में पोषण की कमी दूर करने में सहायक हो सकते हैं। आयरन की अधिकता के कारण इसे एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए भी लाभकारी बताया जा रहा है।

विभाग की ओर से गुरुवार को बिस्कुट का ‘सेंसरी इवैल्यूएशन’ कराया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने स्वाद, सुगंध, बनावट और कुरकुरेपन की जांच की। परीक्षण में उत्पाद को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

संस्थान प्रशासन का कहना है कि टेस्टिंग प्रक्रिया सफल रहने के बाद अब इसे बड़े स्तर पर उत्पादन के लिए तैयार किया जा रहा 

Tags:    

Similar News