Meerut News: महिला समेत दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, 24 किलो गांजा बरामद
Meerut News: पुलिस ने आरोपियों को चेकिंग के लिए रोका और उनकी तलाशी ली तो उनके पास से करीब 24 किलो गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है।;
गिरफ्तार आरोपी। (Pic: Newstrack)
Meerut News: मेरठ जनपद की थाना कंकरखेड़ा पुलिस ने महिला समेत दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से करीब साढे 24 किलो गांजा बरामद किया है। इस गांजे की कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है।
शक के आधार पर जांच
जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में शीतला माता मन्दिर के पास पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान शक होने पर एक महिला के साथ जा रहे युवक को जब पुलिस ने उसे चेकिंग के लिए रोका और उसकी तलाशी ली तो उनके पास से करीब 24 किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम सलमा पत्नि स्व0 दिलीप व गौरव उर्फ जेटली हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के गांजा तस्कर हैं। यह लोग हाहर से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर उसे पुड़ियों में भरकर ग्रेमेरठ और आसपास के इलाकों में घूम-फिर कर ऊंचे दामों में बेचकर अवैध धन अर्जित करते हैं। फिलहाल सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है।
लगातार हो रही जांच
बता दें कि मेरठ में गांजा तस्कर काफी अर्से से सक्रिय हैं। अभी कुछ महीने पहले ही यानी 24 मार्च को थाना दौराला क्षेत्र मेरठ में एसओजी और थाना पुलिस ने मेरठ पुलिस ने 51 किलो गांजे के साथ पांच तस्कर दबोचे थे, उड़ीसा से गांजे की खेप लाकर यहां करते सप्लाई करते थे। गांजा तस्करों ने बताया था कि वह काफी समय से उड़ीसा से गांजा लाकर मेरठ व आसपास के जिलों में माल भेजते रहे हैं। वह छोटे पैकेटों में गांजे की पैकिंग करते थे। इसके चलते वे रेलवे पुलिस की नजर में नहीं आ सके। इससे तीन साल पहले भी रोहटा फ्लाईओवर के पास पुलिस ने चरस की एक बड़ी खेप पकड़ी थी। पकड़े गए आरोपी नेपाल के थे। आरोपी उड़ीसा से ही चरस लेकर मेरठ पहुंचे थे। उड़ीसा से ही आसपास के राज्यों में चरस सप्लाई की जा रही है। जिले में अब तक चरस गांजा सहित कई करोड़ का नशीला पदार्थ जब्त किया जा चुका है।