Meerut News: चलती बस में छात्र गुट भिड़े, फायरिंग में दो छात्र घायल, पुलिस जांच में जुटी

Meerut News: चलती बस में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गये। घटना में दो छात्र गोली लगने से घायल हो गये। दोनो घायल छात्र फैज-ए-आम इंटर कॉलेज के इंटर के छात्र हैं।

Report :  Sushil Kumar
Update:2024-10-20 17:24 IST

Meerut News ( Pic- Newstrack)

Meerut News: मेरठ में थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र में मेट्रो प्लाजा के पास चलती बस में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गये। घटना में दो छात्र गोली लगने से घायल हो गये। दोनो घायल छात्र फैज-ए-आम इंटर कॉलेज के इंटर के छात्र हैं। थाना ब्रहमपुरी प्रभारी राजीव कुमार ने घायल छात्रों के नाम कासिम और खुर्शीद बताए हैं। थाना प्रभारी के अनुसार गोली कैसे और किसने मारी इसका अभी पता नहीं चल सका है। जांच चल रही है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

उधर,सूत्रों ने घायल छात्रों के हवाले से बताया है कि गोली उमर के दोस्त ने चलाई है। सूत्रों के अनुसार कासिम और खुर्शीद के दोस्त शादाब का कालेज के ही छात्र उमर निवासी लिसाड़ी गेट से गुरुवार को झगड़ा हो गया था। झगड़े की वजह जैसा कि आरोप है कि उमर ने क्लास में थूक दिया था। इस बात को लेकर दोनों छात्रों में कहा- सुनी हो गई थी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी थी। शनिवार को भी इस बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आज जब शादाब कासिम और खुर्शीद के साथ बस में सिवाल खास अपने घर जा रहा था।

इसी बीच उमर के साथी ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र में मेट्रो प्लाजा के पास पहुंच गए तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान उमर के दोस्तों ने बस में ही शादाब पर गोली चला दी। शादाब के साथियों ने बीच-बचाव की कोशिश की तो गोली खुर्शीद के हाथ और कासिम की जांघ में लग गई। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनो छात्रों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस छात्रों से पूछताछ कर रही है।

Tags:    

Similar News