Meerut News: मेरठ नगर की सरकार में बीजेपी का जलवा, भाजपा बोर्ड बनना तय

UP Nikay Chunav Result 2023: बता दें कि नगर निगम के 90 वार्डों में भाजपा के 39 पार्षदों ने जीत दर्ज की है। वहीं, पार्टी के तीन पार्षद पहले ही निर्विरोध चुने गए थे। ऐसे में पार्टी के कुल पार्षदों की संख्या 43 हो गई है। बोर्ड गठन के लिए 46 पार्षदों की जरुरत होती है। संभावना है कि तीन पार्षदों की कमी भाजपा निर्दलीय पार्षदों से पूरी कर लेंगे।

Update: 2023-05-14 12:54 GMT
सांकेतिक तस्वीर ( सोशल मीडिया)

UP Nikay Chunav Result 2023: उत्तर प्रदेश के मेरठ के नगर निगम चुनाव में शानदार जीत के साथ ही निगम बोर्ड में भाजपा का बहुमत कायम हो गया है। नगर निगम चुनाव में मेयर तो भाजपा का जीता ही है पार्षद भी बड़ी संख्या में जीते हैं। ऐसे में निगम में भाजपा बोर्ड बनना तय है। बता दें कि नगर निगम के 90 वार्डों में भाजपा के 39 पार्षदों ने जीत दर्ज की है। वहीं, पार्टी के तीन पार्षद पहले ही निर्विरोध चुने गए थे। ऐसे में पार्टी के कुल पार्षदों की संख्या 43 हो गई है। बोर्ड गठन के लिए 46 पार्षदों की जरुरत होती है। संभावना है कि तीन पार्षदों की कमी भाजपा निर्दलीय पार्षदों से पूरी कर लेंगे। गौरतलब है कि मेरठ में 9 निर्दलीय पार्षद जीते हैं । इनमें भाजपा से बागी होकर लड़े पार्षद भी शामिल हैं।

बता दें कि नगर निगम के 90 वार्डों में से 43 वार्डों पर बीजेपी,13 वार्डों पर समाजवादी पार्टी,11 वार्डों पर औवेसी की पार्टी के उम्मीदवार जीते हैं। इनके अलावा कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी के तीन-तीन उम्मीदवार जीते हैं। राष्ट्रीय लोकदल के दो और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का एक उम्मीदवार जीता है। ताजा चुनाव बसपा के लिए सबसे अधिक नुकसानदायक रहा है। बसपा जिसका की नगर निगम की राजनीति में दब-दबा रहा है। इस चुनाव में बुरी तरह धराशायी हो गई है। बसपा का मेंयर उम्मीदवार हशमत 54076 वोट लेकर चौथे स्थान पर रहा है। वार्ड चुनाव में भी बसपा के 6 उम्मीदवार ही पार्षदी का चुनाव जीत सके हैं। बता दें कि पिछले चुनाव में बसपा के टिकट पर जीत कर सुनीता वर्मा मेरठ की मेयर बनी थीं। वहीं 28 वार्डों में बसपा ने जीत का परचम लहराया था।

इस चुनाव में अगर किसी पार्टी ने चौंकाया है तो वह औवेसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने चौंकाया है। जिसके मेयर पद के उम्मीदवार अनस मुख्य मुकाबले में रहे हैं। अनस को सपा और बसपा उम्मीदवार से काफी अधिक 128547 वोट मिले हैं। यही नगर के 11 वार्डों पर औवेसी की पार्टी कब्जा जमाने में सफल रही है। यूं तो कांग्रेस से नगर निगम चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद किसी ने नहीं की थी। फिर भी कांग्रेस का प्रदर्शन पिछले चुनाव की अपेक्षा बेहतर रहा है। बता दें कि पिछले चुनाव में कांग्रेस के पार्षदों की संख्या दो रही थी। इस चुनाव में उसके तीन पार्षद चुनाव जीकर आए हैं। हालांकि मेयर उम्मीदवार नसीम कुरैशी की जमानत जब्त हो गई। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) 3 और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग- 1 वार्ड पर जीत लेने में सफल रही हैं। रालोद मात्र 2 वार्डों पर ही जीत सकीं।

Tags:    

Similar News