Meerut News : मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, हंगामा

Meerut News: बुलंदशहर निवाशी अलका तेजवाल के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाए जाने के कारण अलका तेजवाल की मौत हुई है। परिजनों ने भारतीय किसान यूनियन आंबेडकर के कार्यकर्ताओं के साथ प्राचार्य कार्यालय पर हंगामा किया।;

Report :  Sushil Kumar
Update:2025-02-15 22:53 IST

 Meerut News ( Pic- Social- Media)

Meerut News: आज यहां मेडिकल कॉलेज में एक 40 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना को लेकर भारतीय किसान यूनियन आंबेडकर के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। घटना के तूल पकड़ते देखकर मेडिकल कॉलेज के प्रशासन ने घटना की जांच के लिए डॉक्टरों की एक कमेटी गठित की है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने कहा है कि कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

मिली जानकारी का अनुसार मृतका का नाम अलका तेजवाल बताया जा रहा है। बुलंदशहर निवाशी अलका तेजवाल के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाए जाने के कारण अलका तेजवाल की मौत हुई है। परिजनों ने भारतीय किसान यूनियन आंबेडकर के कार्यकर्ताओं के साथ प्राचार्य कार्यालय पर हंगामा किया। इस दौरान मेडिकल थाने की पुलिस भी मौजूद रही।

भारतीय किसान यूनियन आंबेडकर के कार्यकर्ताओं का कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही ओर ईलाज ना होने के कारण बुलंदशहर निवासी अलका तेजवाल की मृत्यु हो गई। सूचना मिलते हीं भारतीय किसान यूनियन बी० आर० ए० के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मृतक के परिजनों के साथ मेडिकल कलेज के

प्रिंसिपल आर सी गुप्ता का घेराव करते हुए अपनी बात रखी और मेडिकल के प्रिंसिपल से मृतक को न्याय दिलाने के लिए एक जांच टीम गठित करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने मेडिकल अस्पताल में में हो रहे भ्रष्टाचार ओर गलत इलाज के खिलाफ मोर्चा खोला ओर चेतावनी दी कि गरीब बेसहारा लोगों की जान के खिलाफ जो खिलवाड़ ये स्टॉफ और आप कर रहे हैं ।अगर यह जल्दी ही बंद नहीं हुआ तो भविष्य में भारतीय किसान यूनियन (बी० आर० ए०) प्रिंसिपल के ऑफिस सामने एक विशाल धरने पर बैठ जाएगा । इतनी बात सुनकर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल RC Gupta ने एक कमेटी गठित करके पूरे प्रकरण की जांच करने के कुशल डॉक्टरों की एक टीम तैयार करके जांच करने का आश्वाशन दिया हैं और कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी तौर पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान मृतक परिजन के साथ भारतीय किसान यूनियन (बी० आर० ए०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय भाटी , जिलाअध्यक्ष मोहित किनापुर महानगर अध्यक्ष मुकुल प्रधान, दीपक ढिल्लोंर, मयंकमावी, मोहित प्रधान,अजय नयन, हैपी प्रधान, वंश प्रधान आदि सदस्य मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News