Bhadohi News: बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री ने सीएम योगी को घेरा, कहा- भाजपा सरकार के पास नहीं है कोई विजन

Bhadohi News: बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गरीब मजदूर व किसान और भी गरीब होते जा रहे। उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के पास कोई विजन नहीं है।

Report :  Umesh Singh
Update: 2023-02-23 16:05 GMT

भदोही: बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार ने सीएम योगी पर कहा, भाजपा सरकार के पास नहीं है कोई विजन

Bhadohi News: भदोही नगर के रामरायपुर में स्थित जनता दल यूनाइटेड के जिला कार्यालय में गुरुवार को जिला कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके जरिए आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के उत्तर प्रदेश संगठन प्रभारी एवं बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। पार्टी के सदस्यता अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया।

बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि वहा कि महिलाओं ने प्रदेश में शराब बंदी की मांग की थी और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश में शराब बंदी लागू कर दिया। इससे सरकार को 4 करोड़ रुपए की क्षति हुई है। लेकिन इसके कारण बिहार प्रदेश में दूध की बिक्री में 11 फीसदी मिठाई की बिक्री में 16 फीसदी व महिला हिंसा की घटना में 12 फीसदी की कमी आई है। वहीं सड़क दुघर्टना में 44 फीसदी की कमी दर्ज की गई। अब देश की महिलाएं पूरे देश में शराब बंदी की मांग कर रही है।

BJP सरकार के पास कोई विजन नहीं है- मंत्री श्रवण कुमार

उन्होंने कहा कि जिस विभाग के हम मंत्री हैं। उस विभाग के जरिए पूरे बिहार में 10 लाख 35 हजार स्वयं सहायता समूह बनाया। अब एक करोड़ 30 लाख महिलाएं इस स्वयं सहायता समूह से जुड़कर स्वावलंबी बन रही है। ऐसा प्रयास यहां की राज्य सरकार व केंद्र सरकार को करना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सरकारें जनता की हिफाजत और उनको तमाम सुविधाएं मुहैया कराएं जाने के लिए बनती है। लेकिन सरकार ने जनता के साथ वादाखिलाफी की है। जनता ऐसे लोगों को माफ नहीं करेगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता उनको सबक सिखाएगी। इस सरकार में अडानी और अंबानी अमीर होते चले जा रहे हैं। जबकि गरीब मजदूर व किसान और भी गरीब होते जा रहे। सरकार के पास कोई विजन नहीं है।

ये रहे मौजूद

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद धनंजय सिंह व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने भी संबोधित कर सदस्यता अभियान पर जोर दिया। जहां पर उनके द्वारा 50 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया। इस मौके पर अवधेश सिंह सुशील कश्यप सुशील सिंह पटेल अवलेश सिंह डॉ. वीएल वर्मा दिनेश चंद राय मीरा देवी जफर महमूद अंसारी मो.फिरोज खां विनय राय शिवनरेश यादव मौलाना महफूज आलम विमल धर दुबे डॉ. नायब यादव राजेन्द्र विश्वकर्मा नीरज सिंह चंद्रशेखर यादव फोटो देवी मनोज दुबे व सुशील पाठक आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश राय व संचालन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रधान महासचिव डीएम सिंह गहरवार ने किया।

Tags:    

Similar News