राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के भाई का निधन 16 वर्षीय बेटे ने नम आंखों से दी मुखाग्नि

Amethi: जिले के तिलोई राज भवन में शोक की लहर छा गई है।राजपरिवार के अभिषेकशरण सिंह उर्फ लाल बाबा का बुधवार देर रात लखनऊ में अचानक निधन हो गया है।

Update: 2022-07-07 14:48 GMT

Brijesh Pathak visited Minister home to console (Image: Newstrack)

Amethi: प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री और तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह के छोटे भाई का लंबी बीमारी के बाद कल निधन हो गया।वे लीवर की बीमारी से लंबे समय से पीड़ित थे।लखनऊ स्थिति पीजी आई अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।आज उनके पैतृक निवास तिलोई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने नम आंखों से पार्थिव शरीर को कंधा दिया। अचानक मौत की खबर से इलाके में मातम छा गया।

जिले के तिलोई राज भवन में शोक की लहर छा गई है।राजपरिवार के अभिषेकशरण सिंह उर्फ लाल बाबा का बुधवार देर रात लखनऊ में अचानक निधन हो गया है। लाल बाबा बीते कई वर्षों से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे।उनके निधन से पूरे तिलोई क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह की मौजूदगी में उनके निज आवास तिलोई में अंतिम संस्कार गुरुवार को हुआ।

आपको बताते चले कि स्व सिंह के एक बेटा है।उनके बेटे कुसाग्र सिंह 16 ने नम आंखों से अपने पिता को मुखाग्नि दिया। इतनी कम उम्र में ही बेटे के ऊपर से पिता का साया उठ गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

शोक संवेदना व्यक्त करने तिलोई पहुंचे उप मुख्यमंत्री

राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह के भाई के निधन की सूचना मिलते ही उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तिलोई राजभवन शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।उप मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह व उनके परिजनों को ढांढस बंधाया।इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, तहसीलदार पवन कुमार शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News