Meerut News: पोस्टर पर राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार का अखिलेश पर तंज, ये मुंगेरी लाल के हसीन सपने हैं

Meerut News: लखनऊ में नीतीश यादव के साथ पोस्टर लगाए जाने पर राज्यमंत्री गन्ना संजय सिंह गंगवार ने अखिलेश का नाम लिए बगैर उन पर तंज कसते हुए कहा कि दिन में सपने कोई भी देख सकता है।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2022-09-12 15:07 GMT

 मेरठ: राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग संजय सिंह गंगवार

Meerut News: प्रदेश के राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग संजय सिंह गंगवार (Sanjay Singh Gangwar) ने लखनऊ में नीतीश यादव (Nitish Yadav) के साथ पोस्टर लगाए जाने पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का नाम लिए बगैर उनपर पर तंज कसते हुए कहा कि दिन में सपने कोई भी देख सकता है। ये मुंगेरी लाल के हसीन सपने हैं और कुछ नही। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में ऐसे सपने देखने वालों को उनकी जमीनी हकीकत का एहसास हो जाएगा।

जिले में गन्ना भुगतान संबंधी कार्यों की समीक्षा करने आये गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने समीक्षा पूर्व सर्किट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखवने वाले कुछ भी प्रचार करे लेकिन हकीकत यही है कि प्रदेश में विकास की बयार बह रही है। किसानों के सवाल पर गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री ने कहा कि किसानों के लिए इस सरकार ने जितना किया है उतना पहले कभी किसी सरकार ने नही किया। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं।

गन्ना भुगतान सीधे किसानों के खाते में जा रहा है

एक सवाल के जवाब में गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि अब गन्ने के दलालों के दिन लद गए है। क्योंकि गन्ना भुगतान सीधे किसानों के खाते में जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 87 प्रतिशत तक गन्ना भुगतान किसानों को किया जा चुका है। जो मिल भुगतान नही कर रही हैं, जिन पर 50 प्रतिशत से अधिक बकाया है, उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है। एक अन्य सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि किसानों के गन्ने की घटतौली किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं होगी, ऐसे लोगों को जेल भिजवाया जाएगा।

गन्ना मूल्य को बढ़ाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर शासन से ही निर्णय लिया जाएगा।

Tags:    

Similar News