ममता बनर्जी पर बोले स्वामी प्रसाद मौर्य, कैसे घायल हुई इसका खुलासा नहीं हो पाया

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा ममता बनर्जी घायल है इसकी सबको पीड़ा है। और किस रूप में घायल हुई है। कैसे घायल हुई है।इसका भी खुलासा नहीं हो पाया है।

Update: 2021-03-12 11:12 GMT
फिरोजाबाद पहुंचे मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, मीडिया के इन सवालों का दिया खुल कर जवाब (PC: social media)

फिरोजाबाद : यूपी के फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश सरकार केशव मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य आज एक कार्यक्रम में आए जहां उन्होंने मीडिया से ममता बनर्जी के घायल होने, अखिलेश यादव की साइकिल रैली के शुरू होने, बंगाल के चुनाव में किसान आंदोलन का असर, गैस पेट्रोल डीजल पर आम आदमी पर कितना असर पड़ा है...इन मुद्दों पर मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने खुलकर बात की

ये भी पढ़ें:बंगाल: बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती को Y प्लस सुरक्षा देने के लिए CISF ने शुरू की प्रक्रिया

firozabad (PC: social media)

प्रश्न:: ममता बनर्जी बंगाल में घायल हो गई हैं कैसे देखते हैं

उत्तर: स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा ममता बनर्जी घायल है इसकी सबको पीड़ा है। और किस रूप में घायल हुई है। कैसे घायल हुई है।इसका भी खुलासा नहीं हो पाया है। और यह राजनीतिक हथकंडा भी हो सकता है। स्वाभाविक घटना भी हो सकती है। वह जल्दी स्वस्थ हो इसकी मैं कामना करता हूं। विरोधियों ने यह कृत्य कराया हो सकता है, या कुछ अनजान चेहरों ने उन पर हमला किया।

सरकार उनकी है वह खुद को कटघरे में खड़ा कर रही हैं। जहां मुख्यमंत्री खुद सुरक्षित नहीं है वहां बंगाल के लोग कैसे सुरक्षित होंगे।। इसलिए आज क्योंकि वहां कमल खिलने जा रहा है। तो यह घटना करवाई भी जा सकती है या किसी अन्य घटना से भी चोट लग सकती है। जिसको राजनीतिक तूल देने का प्रयास किया जा रहा है, तो यह सब कुल मिलाकर आसन्न पराजय का खतरा की छाया वह देख रही हैं। यह उसी छाया का परिणाम है।

प्रश्न:: किसान मोर्चा बीजेपी को हराने के लिए बंगाल में पहुंच गया है

उत्तर : केशव प्रसाद मौर्य ने कहा किसान भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता में रहा है भारतीय जनता पार्टी भी किसानों की प्राथमिकता में रही है। किसान पहले भी भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा में जताया इस बार भी विधानसभा में जिताया बंगाल के चुनाव में भी किसान हमको जीत दिलाएगा। किसान के नाम पर कुछ चोला पहनकर कुछ चेहरे जाएं और किसान की दुहाई देकर किसान का चोला पहनकर किसान को बदनाम करें, यह अच्छी बात नहीं है।। किसान भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं।

प्रश्न:: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज रामपुर से साइकिल रैली की शुरुआत की है इसको कैसे देखते हैं।

उत्तर: स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा अब क्योंकि ट्विटर पर आधारित नेता चलना सीख रहे हैं यह अच्छी बात है। लेकिन कुल मिलाकर आज जितने भी विपक्षी पार्टियां हैं। सब मुद्दा वहीं हो चुकी हैं। और मुद्दा वहीन राजनीतिक दल कभी खड़ा नहीं हो सकता है। यह पहले भी औंधे मुंह गिरे हैं। और आगे भी करेंगे। अब चुनाव की घंटी बजते ही वह सड़क पर निकल रहे हैं।जनता सब समझती है ।अभी 4 साल तक वह केवल ट्विटर पर ही चल रहे थे। अब साइकिल पर चलना शुरू किया है। कहीं ना कहीं अब उन्हें जनता की याद आ रही है। अब उनका कोई दिखावा नहीं चलेगा।

प्रश्न: पेट्रोल और गैस की कीमतें बेतहाशा बढ़ गई गरीब आदमी क्या करें

उत्तर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा गरीब आदमी चौपाइयां से नहीं चलता है, मोटरसाइकिल और स्कूटर से भी नहीं चलता है। उसके पास अपनी साइकिल होती है उसे चलता है। पेट्रोल और डीजल यह अरब कंट्री में पैदा होती हैं। विश्व स्तर पर ही इसके मूल्य निर्धारित किए जाते हैं।

firozabad (PC: social media)

ये भी पढ़ें:बस्ती: बैंकों के ऋण को लेकर DM सौम्या अग्रवाल ने कसा शिकंजा, होगी कड़ी कार्रवाई

प्रश्न: मुरादाबाद में पत्रकारों को ढूंढ ढूंढ कर पीटा गया वह भी अखिलेश यादव के सामने भाजपा क्या समझती है

उत्तर: इस बारे में उत्तर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा देखिए उनकी इन्हीं काले कारनामों के चलते उन्हें खारिज किया गया है। और सड़क पर निकलते ही फिर वह लाठी डंडा हिंसा शुरू हो गया। तो इनका पुराना चरित्र उजागर हो गया। जनता के सामने और जो जनता बोल रही थी। उस गुंडाराज को समाजवादी पार्टी की चरमराई कानून व्यवस्था को गुंडा माफिया पार्टी के लूट और कसोट को बहन बेटियों की दिनदहाड़े इज्जत आबरू को लूट को उस भूले हुए प्रिसक्रप्शन को जनता के सामने ला दिया है। इनके लिए कोई नई बात नहीं है।

रिपोर्ट- बृजेश सिंह राठौर

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News