परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव ने लंगर सेवा की, रैन बसेरे का लिया जायजा

 यूपी के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने 20 फरवरी को डालीगंज के रैन बसेरा का जा​यजा लिया। आपको बता दें कि, इस रैन बसेरे का संचालन उम्मीद संस्था के माध्यम से किया जा रहा है। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने लंगर सेवा भी की। इस मौके पर उन्होंने रैन बसेरे में रह रहे आश्रितों

Update: 2018-02-20 16:32 GMT
परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव ने लंगर सेवा की, रैन बसेरे का लिया जायजा

लखनऊ: यूपी के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने 20 फरवरी को डालीगंज के रैन बसेरा का जा​यजा लिया। आपको बता दें कि, इस रैन बसेरे का संचालन उम्मीद संस्था के माध्यम से किया जा रहा है। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने लंगर सेवा भी की। इस मौके पर उन्होंने रैन बसेरे में रह रहे आश्रितों से सुविधा संबंधित जानकारी ली।

परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव ने लंगर सेवा की, रैन बसेरे का लिया जायजा

परिवहन एवं प्रोटोकॉल मंत्री ने बताया कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि उम्मीद संस्था पूरी शिद्दत के साथ लोगों की सेवा में लगी है। इस रैन बसेरे से मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों के परिजनों को रहने की जगह मिल जाती है यह बहुत ही राहत की बात है। रैन बसेरे में पुरुष और महिलाओं दोनों के रहने के लिए अलग—अलग स्थान है। दो मंजिली की इमारत में निचले तल पर 25 बेडो का बिस्तर है और महिलाओं के लिए उपरी तल पर अलग से सुविधा है। रैन बसेरे में रहने वाले लोगों ने मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को आने के लिए धन्यवाद दिया।

Tags:    

Similar News