UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम रहेगा खुशनुमा, बारिश के भी आसार
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया है। इसके मुताबिक मार्च से ही हीटवेव शुरू होगी। अप्रैल में 46°C और मई में 49°C तक तापमान जा सकता है।;
up weather
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। जिसका अहसास दोपहर के समय होता है। कभी कड़ी धूप का भी सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो यूपी में मार्च से मई तक पड़ेगी भीषण गर्मी पड़ेगी।तापमान 49°C तक पहुंचने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया है। इसके मुताबिक मार्च से ही हीटवेव शुरू होगी। अप्रैल में 46°C और मई में 49°C तक तापमान जा सकता है। किसान और उनके फसल की बात करें तो गेहूं और सरसों की फसल पर बुरा असर पड़ेगा। जो कि किसानों के लिए चिंता का विषय।
उत्तर प्रदेश में अगर आज के मौसम यानी पांच मार्च के मौसम की बात करें तो फोरकास्ट के मुताबिक, राज्य में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से रहेगा वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उमस 29 प्रतिशत होने की संभावना है। 26 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चलने की संभावना है। हवाओं की रफ्तार कम होने से धूप में तल्खी देखने को मिलेगी, जिससे तापमान में वृद्धि होगी और लोगों को भीषण गर्मी का एहसास होगा।
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का रूख बदला हुआ है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और बारिश से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में आ रही हैं। इससे तापमान में गिरावट देखी जा रही है। दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और ठंडी हवाओं का भी आसार है। जिसका असर उत्तर प्रदेश में भी तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है।
यूपी में आने वाले दिनों में कहीं भी बारिश और कोहरे का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। 5 मार्च को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम पूरी तरह से साफ बने रहने के आसार जताए गए हैं। कई जिलों में आज न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भारी इजाफा रहेगा। मौसम विभाग की ओर से पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने का अलर्ट जारी किया है। 5 मार्च को भी मौसम शुष्क रहेगा। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो इस हफ्ते गुरुवार तक दिन में तेज धूप और रात में तापमान गिरने का सिलसिला जारी रहेगा।