Mirzapur: कोरोना संक्रमण काल में पैरोल पर छोड़े गए 18 बंदी फरार, नहीं लौटे जेल

Mirzapur News Today: जिला कारागार से कोरोना संक्रमण काल में पैरोल पर छोड़े गए 18 बंदी अभी तक जेल वापस नहीं लौटे हैं। बंदी अलग-अलग धाराओं में जिला कारागार में बंद थे

Report :  Brijendra Dubey
Update:2022-08-29 20:32 IST

जिला कारागार

Click the Play button to listen to article

Mirzapur News Today: कोरोना संक्रमण (corona virus) काल में जिन कैदियों की जान की परवाह करते हुए उन्हें पैरोल पर छोड़ गया था, उन कैदियों में कुछ जेल वापस आना ही भूल गए। अब पुलिस तलाश कर रही है और उनका पता नही चल रहा है। मामला उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले का है, जहां पर जिला कारागार (District Jail) से कोरोना संक्रमण काल (corona infection period) में पैरोल पर छोड़े गए 18 बंदी अभी तक जेल वापस नहीं लौटे हैं। बंदी अलग-अलग धाराओं में जिला कारागार में बंद थे। जेल प्रशासन की ओर से इन कैदियों को पुन पकड़ने को लेकर पुलिस अधीक्षक व सम्बंधित थाना को संबंध में कई बार पत्र लिखा गया है, पर फरार बंदी अभी तक नहीं पकड़े जा सकते हैं।

कैदियों की संख्या को देखते हुए पैरोल पर छुटे थे कैदी

कोरोना संक्रमण काल में जिला कारागार में कई बंदियों को पैरोल पर छोड़ा गया था। जिला कारागार में क्षमता से अधिक बंदियों को रखा गया है। कैदियों की संख्या व कोरोना का संक्रमण (corona virus) एक-दूसरे में न फैले इसके लिए सरकार के आदेश पर कई बंदियों को पैरोल पर छोड़ा गया था। पैरोल की अवधि बीतने के बाद कई बंदी जेल में वापस आ गए, पर कुछ बंदी जेल में वापस नहीं लौटे। 2021 में भी कोरोना संक्रमण (corona virus) बढ़ने पर बंदियों को पैरोल पर जेल से छोड़ा गया था। इसमें भी कुछ बंदी जेल में वापस नहीं लौटे। वर्ष 2020 व 2021 में पैरोल पर छोड़े गए बंदियों में 18 बंदी अब तक जिला कारागार में वापस नहीं लौटे हैं।

कई बार पत्राचार के बाद भी नहीं पकड़ाए कैदी

समय खत्म होने के बाद भी जेल में नही लौटने पर 18 कैदियों को पुनः पकड़ने के लिये जेल प्रशासन ने पुलिस अधीक्षक समेत सम्बंधित थाना को पत्र लिखकर अवगत कराया। सम्बंधित थाना को फरार बंदियों को पकड़ने का निर्देश दिया गया है, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी फरार बंदी नहीं पकड़े जा सके हैं। कोविड संक्रमण काल के दौरान छोड़े गए बंदी कई बंदी जेल नहीं लौटे हैं। जेल प्रशासन के अनुसार दो कैदियों की मौत भी हो चुकी है।

प्रभारी जेल अधीक्षक ने बताया, नही लौटे 18 कैदी

जिला कारागार (district prison) के प्रभारी जेल अधीक्षक अरुण मिश्रा (In-charge Jail Superintendent Arun Mishra) ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में जिला कारागार में अलग अलग धाराओं में कैदियों पैरोल पर छोड़ा गया था। छोड़े गए कैदियों में 18 बंदी वापस नहीं लौटे हैं। इनमें दो की मौत हो गई है। उनको पकड़ने के लिए सतत प्रयास किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News