Mirzapur: माशूका से विवाद में रामविलास की खुद को गोली मारने से मौत, पुलिस ने किया केस दर्ज

Mirzapur: मिर्जापुर में मड़िहान थाना के रैकरा गांव के रहने वाले राम विलास बिंद ने गांव के बाहर बगीचे में खुद को गोली मारने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

Report :  Brijendra Dubey
Published By :  Deepak Kumar
Update:2022-05-15 18:13 IST

Mirzapur: माशूका से विवाद में रामविलास ने खुद को गोली मारने से मौत। (Social Media)

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में मड़िहान थाना के रैकरा गांव के बाहर बगीचे में गोली चलने से सनसनी फैल गई। रैकरा गांव के रहने वाले राम विलास बिंद ने गांव के बाहर बगीचे में खुद को गोली मारने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार राम विलास के घर से लगभग 250 मीटर की दूरी पर सड़क के किनारे अपनी कार से नीचे उतरकर अवैध तमंचे से स्वय को गोली मार ली उसी वजह से रामविलास की मौत हो गई। राम विलास ने खुद को गोली मारने के पीछे की वजह पारिवारिक कलह मानी जा रही है।

जानिए क्या है पूरा मामला

रामविलास बिंद (45) की पहली शादी 23 वर्ष पहले भैयाडाड गांव में हुई थी। पहली पत्नी से दो बेटे एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। इसी बीच मेरठ की रहने वाली आरती गुर्जर से राम विलास की मुलाकात हो जाती है। पिछले दो वर्षो से आरती गुर्जर और राम विलास लिव इन रिलेशन में रहने लगते है। लेकिन एक दूसरे के ऊपर विश्वास की कमी थी। इसी बात को लेकर हर दिन विवाद होता था। आज सुबह भी राम विलास और आरती के बीच विवाद हुआ। राम विलास घर से बाहर सड़क से लगभग 250 मीटर दूर अपनी गाड़ी खड़ी करके बगीचे में जाता है। वहां पहुंचकर राम विलास अवैध तमंचे से खुद को गोली मार लेता है। उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार राम विलास ने पहली शादी के बाद वह उसे छोड़ देता है। उसके बाद वह अंतर्जातीय औरत के संपर्क में आ जाता है। आरती गुर्जर और राम विलास दोनो आपस में एक दूसरे पर शंका करते थे। इसी बात को लेकर हर दिन विवाद होता था।

आरती गुर्जर के ऊपर केस दर्ज: थाना प्रभारी

मड़िहान थाना प्रभारी शैलेश राय (Madihan police station in-charge Shailesh Rai) का कहना है कि आरती गुर्जर के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News