Mirzapur: श्रद्धालुओं के बीच हुए विवाद के बाद चली गोली, एक घायल और 3 गिरफ्तार

Mirzapur News: अष्टभुजा के पास बिहार से दर्शन पूजन करने के लिए आए दर्शनार्थियों के दो गुट में आपस में मारपीट के बाद गोली चल गई। गोली चलने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

Report :  Brijendra Dubey
Update:2022-08-14 22:06 IST

मौके पर पहुंची पुलिस। 

Mirzapur News Today: जिले में विंध्याचल थाना क्षेत्र (Vindhyachal Police Station Area) के अष्टभुजा के पास बिहार से दर्शन पूजन करने के लिए आए दर्शनार्थियों के दो गुट में आपस में मारपीट हो गई, जहां मारपीट में गोली चल गई। गोली चलने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देखते हुए मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

खाना बनाने के दौरान हुए विवाद में चली गोली

जिले में बिहार जनपद के बक्सर जिले से अलग अलग वाहनों से दर्शनार्थी दर्शन पूजन के लिए आये थे। अष्टभुजा में आने के बाद दोनों गुट एक ही जगह खाना बना रहे थे, जहां पर उन्होंने जमकर शराब भी पिया। इसी बीच दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में गोली चल गई, जहां गोली चलने से कन्हैया उम्र 50 वर्ष पुत्र सत्यनारायण निवासी बरहपुर जनपद बक्सर बिहार के पेट में गोली लग गई। गोली लगने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची विंध्याचल पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस की मदद से मंडलीय अस्पताल भेजवाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर (Varanasi Trauma Center) के लिए रेफर कर दिया।

फिल्मी स्टाइल में तीन आरोपियों को एसपी ने दबोचा

एसपी संतोष कुमार मिश्रा (SP Santosh Kumar Mishra) ने बताया कि जनपद में विंध्याचल अष्टभुजा पहाड़ी मैदान पर बिहार से कुछ लोग आये थे जो आपस में खाना वाना बना रहे थे, उसके बाद उनमें कहासुनी हुई, लड़ाई झगड़ा हुआ। उसी में एक व्यक्ति ने अपने ही साथियों पर फायर कर दिया था। इस सूचना पर हम तत्काल पूरी टीम के साथ लगें। पुलिस को ये सूचना मिली कि जो फायर करने वाले थे वो एक गाड़ी में करके चील्ह थाने की तरफ भागे है। हमारी पूरी टीम ने गाड़ी का पीछा किया, जहां चील्ह हाइवे पर घेराबंदी करके उसमें शामिल तीन लोगों को पकड़ लिया गया है। गाड़ी भी पकड़ लिया गया है। जिस व्यक्ति को गोली लगी है, उसका इलाज कराया जा रहा है। ये लोग बिहार से आये हुए है, क्या कारण था। क्यों लड़ाई झगड़ा हुआ क्यो उलझ गए। इसकी जांच कराई जा रही है। प्रजापति पुर गांव से आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

जिले की सभी थानों की पुलिस कर रही थी तलाश

एसपी संतोष मिश्रा (SP Santosh Kumar Mishra) ने कहा कि जैसे ही विंध्याचल थाने में सूचना प्राप्त हुई वैसे ही जिले के सारे थानों की टीम चेस में लगा दिया गया। वो चेस हुआ है। मिर्जापुर औराई हाईवे (Mirzapur Aurai Highway) पर स्थित गांव में घुस गए। टीम ने पूरे गांव की घेराबंदी करके उनकी गाड़ी और तीन लोगों को पकड़ा जा चुका है। क्यों झगड़ा हुआ वो जांच का विषय है, जांच किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News