Mirzapur News: अनुप्रिया पटेल पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- इनकी जमीन के नीचे से खिसक रही दरी

Mirzapur News: INDIA गठबंधन से सपा प्रत्याशी डॉ रमेश चंद्र बिंद की चुनावी जनसभा को संबोधित करने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बरकछा कला पहुंचे।

Report :  Brijendra Dubey
Update: 2024-05-29 13:11 GMT

अखिलेश यादव। (Pic: Social Media)

Mirzapur News: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में एक जून को मतदान होना है, जिसको लेकर INDIA गठबंधन से सपा प्रत्याशी डॉ रमेश चंद्र बिंद के चुनावी जनसभा को संबोधित करने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बरकछा कला पहुंचे। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं देख रहा हूं की जहां हमारा विशाल पंडाल लगा है। वहां पीछे तक पंडाल भरा है, सड़क पर उसके ऊपर जनता का समूह दिखाई दे रहा है। जोश और उत्साह दिखाई दे रहा है। यह उत्साह इस बार मिर्जापुर लोकसभा से रमेश बिंद जीत कर दिल्ली पहुंच रहे हैं।

झूठ निकली भाजपा की बातें

अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि हम जैसे मिर्जापुर पहुंचे है तो मौसम बदल गया है, इस बार राजनीतिक मौसम भी बदलने जा रहा है। जो लोग कहते थे 400 सौ पार सीटें जीतेंगे, वे उदास हो गए। अब 400 हारने जा रहे हैं। इस बार 140 सीटों के लिए जनता इन्हें तरसा देगी। जो हवा पश्चिम से चली थी। उसने पूरी हवा बदल दी है। जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है। भाजपा पर हमला बोलते हुए बोले कि इन्होंने नौकरी छीनने का रीकॉर्ड बनाया है। इंडिया गठबंधन नौकरी देने का रिकॉर्ड बनाने जा रहा रही है। ये दिल्ली वाले मनमर्जी वाले हैं। यह सुनाते है, अपने मन की बात , लेकिन अब होगा काम की बात और संविधान की बात। दिल्ली वालों की 10 सालों में इनकी बात झूठी निकली, किसानों को फसलों की कीमत नहीं मिली, महंगाई बढ़ी है, लागत बढ़ी है, जनता दुखी हो गई है। बीजेपी के लोगों ने बड़े बड़े उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया। अपने मित्र मंडली का 25 लाख करोड़ रुपया माफ कर दिया। किसानों का लाखों का कर्ज माफ नहीं किया। हम किसानों और आदिवासी भाईयों से कह कर जा रहे हैं कि 4 जून को आपका कर्ज माफ करेंगे।

अग्निविर को खत्म करेंगे

उन्होंने कहा कि किसानों को एमएसपी दिलाने का काम करेंगे। आज जो फौज की तैयारी करते थे उन फौजियों की नौकरी को खत्म कर दिया। अग्निवीर नौकरी दे रहे है ,हम नौजवानों को पुरानी भर्ती देंगे। इसके साथ साथ 30 लाख सरकारी नौकरियों को आरक्षण देकर नौजवानों का भाग्य बदलेंगे। इस सरकार में जो भी नौकरी निकली सभी के पेपर लीक हो गए। पूरे यूपी में एक नौजवान और मां बाप 60 लाख बच्चो का 1 करोड़ 80 लाख का परिवार जिसमे एक बच्चे का तीन लोगों का परिवार है। इस तरीके से प्रत्येक लोकसभा में 2 लाख 25 हजार वोट लोकसभा में कम हुआ। सरकार ने जानबूझ कर पेपर लीक करवाया। पेपर लीक करने वालो पर बुलडोजर नही चलवाया, खाद की बोरी से 10 किलो चोरी कर लिया। चोरी वाली बुद्धि कहां से सीखे हैं, यह पारले बिस्किट से सीखे हैं। महंगाई बढ़ी मुनाफा कमाने के लिए ऐसा बनाया जा रहा है। हर जरूरत का चीज महंगा हो गया। डीजल, पेट्रोल, सिलेंडर सब महंगा हो गया। गैस सिलेंडर कोई भरवाने नहीं जा रहा है। मोटरसाइकिल महंगी हो गई। पहले बुखार ठीक होता था 500 mg में लेकिन अब 650 mg की दवा खाना पड़ रहा है। इलेक्ट्रोरल बॉंड के जरिए भ्रष्टाचार किया। हजारों करोड़ का चंदा लिया। इलेक्टोरल बॉंड के नाम पर बीजेपी ने लूटा।100 नंबर की गाड़ी पुलिस की खराब कर दिया, 100 से 112 किया पुलिस ने रेट बढ़ा दिया।

अनुप्रिया पटेल पर जमकर बरसे अखिलेश

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पर अखिलेश यादव निशाना साधते हुए बोले, " यहां के सांसद ने गांव गोद लिया, आज उसकी क्या हालत है, शास्त्री सेतु पुल को लेकर अखिलेश यादव ने कहा,"यहां पर जनता को रास्ता बदल कर चलना पड़ रहा है, कुछ लोग वसूली कर रहे हैं। मिर्जापुर में हमने सोचा था, बहुत विकास हो गया होगा। दस सालो में कितना रोजगार दे दिया, निवेश लाने की बात करते थे, कोई कंपनी लगाकर रोजगार नहीं दिया, चिमनी से धुआं निकलने की बात करते थे, क्या हुआ धुआं निकला, नहीं निकला। अब इनके जमीन के नीचे से दरी खिसक रही है। जब 2022 के चुनाव के वक्त रासन में चना, रिफाइन दे रहे थे। राशन में कटौती कर दिए। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पर साधा निशाना कहा," यहां की सांसद को ईमानदार अधिकारी नही पसंद है। ये लोग उनको हटवा देते हैं। सोनभद्र को खोद खोद कर बर्बाद कर दिया।

जनता से किए वादे

उन्होंने कहा कि आज गरीबों को कह रहे हैं कि इंडिया गठबंधन ने तय किया है, हमारे गरीबों के परिवार के भर पेट भोजन देंगे, राशन को बढ़ाएंगे, पैकेट का आटा और डाटा भी मुफ्त देंगे। 69 हजार शिक्षकों के आरक्षण में सरकार ने भेदभाव किया है, हम उन्हें उचित सम्मान देंगे। शिक्षामित्रों को सम्मान का जीवन और सम्मान का वेतन देने का काम करेंगे। आशा बहुओं का मानदेय दोगना करेंगे। मनरेगा मजदूरों को 450 रुपया देंगे। यह चुनाव हमारे आपके भविष्य और संविधान बचाने का चुनाव है। जो चार सौ पार का नारा देते थे संविधान बदलने निकले है जनता उन्हें बदलने का करेंगे। माताओं बहनों को 1 लाख रुपए पहुंचने का कार्य करेंगे। वैक्सीन लगवा कर जान के पीछे पड़े हैं, जो धमकी दे रहे उनसे बोल दो आपके एक वोट से दिल्ली के साथ प्रदेश की दोनो सरकार जा रही हैं।

Tags:    

Similar News