Mirzapur News: विंध्याचल में मिला महिला का कंकाल, ऐसी हालत देख हैरत में पड़ गए लोग

Mirzapur News:जिले में विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के निकट, एक स्थानीय चरवाहे ने पहले कंकाल देखा, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम के साथ एसपी सिटी पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Update:2023-06-18 16:22 IST

Mirzapur News: जिले में विन्ध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव के सामने छनवर के सीवन में रविवार को सुबह मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। एक स्थानीय चरवाहे ने पहले कंकाल देखा, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस फोर्स और फोरेंसिक टीम के साथ एसपी सिटी पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कंकाल के बचे हाथ और पैर के कुछ अंश को देखकर महिला का शव होने की चर्चा है। एसपी सिटी ने कहा मामले का जांच रिपोर्ट में खुलासा होगा।

हाथ पैर के सिवा कुछ नहीं बचा, पुलिस को फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

भटेवरा गांव के प्रधान विकास कुमार को रविवार को सुबह चरवाहे ने खेत में कंकाल होने की जानकारी दी। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान ने पुलिस के अधिकारियों को दी। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के शरीर के अधिकांश हिस्से को जानवर खा चुके थे। उसका सिर्फ अस्थि पंजर दिख रहा था। ये हालात देख ग्रामीणों में सनसनी फैली रही और आसपास के लापता लोगों के बारे में वो एक-दूसरे से पूछते नजर आए। सवाल ये भी उठता रहा कि इतने लंबे वक्त से एक शव को यहां जानवर नोंचते रहे और किसी को भनक नहीं लगी। लोगों ने बताया कि देखने से शव किसी महिला का लग रहा है। जिसके हाथ और पैर बचे है। बाकी शरीर के हिस्सों को जानवरों ने खा लिया है। एसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि छनवर के सिवान से एक कंकाल बरामद किया गया है। जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जा सकती है। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति, विन्ध्याचल थाना प्रभारी अतुल राय, डाग स्क्वायड एवं फारेंसिक टीम ने मौके पर निरीक्षण किया। जिले के साथ ही आसपास के जनपदों से दर्ज हुए गुमशुदा का डाटा मंगाया गया है।

Tags:    

Similar News