UP Politics: बीजेपी महासचिव अरुण सिंह का सपा-कांग्रेस पर बड़ा अटैक, बोले-...बिहार से जल्द मिलेगा शुभ समाचार

Mirzapur News: बीजेपी नेता ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी में सपा द्वारा कांग्रेस को 11 सीट दिए जाने के सवाल पर कहा, 'प्रदेश में कांग्रेस और सपा का कोई भविष्य नहीं है। इन दोनों के बीच पहले भी गठबंधन हुआ था, परिणाम सभी जानते हैं।

Report :  Brijendra Dubey
Update:2024-01-27 17:21 IST

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह (Social Media)

Mirzapur News: लोकसभा चुनाव के दिन जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, यूपी का सियासी ताप भी बढ़ता जा रहा है। आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को आड़े हाथों। उन्होंने कहा, 'यूपी में कांग्रेस और सपा गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है। पहले भी दोनों पार्टियों में समझौता हुआ था। नतीजा सबके सामने है।'

अरुण सिंह ने आगामी चुनाव के मद्देनजर दावा किया कि, 'बीजेपी प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतेगी। वहीं, बिहार में चल रहे सियासी उठापटक पर वो बोले, 'जल्द ही बिहार से अच्छा समाचार मिलेगा। आज हर कोई मोदी जी के नेतृत्व में काम करना चाह रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सभी खुश हैं। विदेश में भी भारतीयों को सम्मान मिल रहा है।' दरअसल, बीजेपी महासचिव शनिवार (27 जनवरी) को विंध्याचल दर्शन-पूजन करने आए थे।'

अरुण सिंह- हमें अपनी संस्कृति और सनातन पर गर्व

मिर्जापुर के विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर (Maa Vindhyavasini mandir) में दर्शन-पूजन करने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के गरीबों और किसानों का कल्याण हो रहा है। विदेशों में भी भारत का गौरव बढ़ा है। हमें अपनी संस्कृति और सनातन पर गर्व है। उन्होंने कहा, 2024 में सभी लोग मिलकर मोदी जी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाना है।'

सपा ने कांग्रेस को दी 11 सीटें, बीजेपी की आई प्रतिक्रिया

बीजेपी नेता ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी में सपा द्वारा कांग्रेस को 11 सीट दिए जाने के सवाल पर  कहा, 'प्रदेश में कांग्रेस और सपा का कोई भविष्य नहीं है। इन दोनों के बीच पहले भी गठबंधन हुआ था। उसका परिणाम सभी जानते हैं। हम 2024 के लोकसभा चुनाव में 80 की 80 सीटें जीतने जा रहे हैं।'

...इंतजार करिए जल्द ही शुभ समाचार मिलेगा

वहीं, बिहार में चल रहे सियासी उठा फाटक पर अरुण सिंह ने कहा कि, 'थोड़ा इंतजार करिए, जल्द ही शुभ समाचार मिलेगा। आज पूरे देश में लोग प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काम करना चाहते हैं। बिहार में मुख्यमंत्री कौन होगा, के जवाब में उन्होंने हंसकर कहा, ...इंतजार करिए जल्द ही शुभ समाचार मिलेगा। 

Tags:    

Similar News